Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Exam 2026: एग्जाम छूटने पर स्टूडेंट्स विशेष परीक्षा में भाग लेकर हो सकेंगे पास, 13 फरवरी तक होंगी 12th की परीक्षाएं

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 03:30 PM (IST)

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाओं की शुरुआत हो रही है। पहले दो दिन की परीक्षा के बाद सैकड़ों छात्रों की परीक्षा देरी व अन्य कारणों के चलते छूट चुकी है ल ...और पढ़ें

    Bihar Board 12th Exam 2026

    Bihar Board 12th Exam 2026

    HighLights

    1. छूट गई परीक्षा, ऐसे स्टूडेंट्स विशेष परीक्षा में ले सकेंगे भाग।

    2. अप्रैल में लिए जायेंगे विशेष परीक्षा के लिए आवेदन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। आज बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा दिन है। दोनों ही दिनों को मिलाकर सैकड़ों छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं। दर्जनों छात्र केवल परीक्षा केंद्र पर देरी होने के चलते एग्जाम देने से वंचित हो गए। कई केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा छूटने के चलते रोते हुए भी देखा गया। ऐसे में स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता भी परेशान नजर आये कि बच्चों का साल खराब हो जायेगा।

    अनुपस्थित छात्रों के पास विशेष परीक्षा में भाग लेने का रहेगा मौका

    बोर्ड परीक्षा छूटने वाले स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि आपके पास अभी बोर्ड एग्जाम में भाग लेने का एक और मौका रहेगा। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद BSEB की ओर से ऐसे छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। विशेष परीक्षाओं के लिए अप्रैल माह में आवेदन लिए जाते हैं। ऐसे में एग्जाम छूट जाने वाले विद्यार्थी विशेष परीक्षा के लिए आवेदन करके दोबारा उस विषय की परीक्षा देकर पास हो सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

    इन डेट्स में बोर्ड परीक्षाएं होंगी संपन्न

    बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक करवाया जाना है। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाता है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे 15 मिनट दिए जाते हैं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाती है वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाती हैं।

    Bihar Board Exam 2026

    कितने स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में ले रहे भाग

    बिहार बोर्ड की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक इंटरमीडिएट वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए 13 लाख 17 हजार 846 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम अच्छे से संपन्न करवाने के लिए राज्य भर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Board Exam Date 2026: बिहार बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल सब्जेक्ट एवं डेट वाइज यहां करें चेक, प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी में