Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board Result 2024 Date: कब आएगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट? स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर पूछ रहे सवाल

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 04:27 PM (GMT+05:30)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आधिकारिक तौर पर इंटरमीडिएट परीक्षाफल जारी किए जाने की तिथि और समय का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि बोर्ड क ...और पढ़ें

    Bihar Board 12th Result 2024: खत्म होने वाला है बिहार इंटरमीडिएट परीक्षाफल का इंतजार।
    Bihar Board 12th Result 2024: खत्म होने वाला है बिहार इंटरमीडिएट परीक्षाफल का इंतजार।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आएगा? यह सवाल बिहार राज्य इंटरमीडिएट के कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्गों की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पूछ रहे हैं। हालांकि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा अभी तक कोई भी अपडेट जारी नहीं किया है। पिछले वर्ष 21 मार्च को इंटर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के पैटर्न को देखते हुए स्टूडेंट्स को उम्मीद है कि इस बार परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024) की घोषणा हर बार की तरह ही एक कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगा।

    Bihar Board 12th Result 2024: अभी क्या है अपडेट?

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आधिकारिक तौर पर इंटरमीडिएट परीक्षाफल जारी किए जाने की तिथि और समय का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षाफल की घोषणा के लिए प्रेस-कॉन्फ्रेंस की तारीख व समय की प्रेस-विज्ञप्ति 21 मार्च 2024 तक जारी कर दी जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की डेट व टाइम को लेकर नोटिफिकेशन अब कभी भी जारी कर सकता है।

    यह भी पढ़ें - LIVE Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने में नहीं बचा है समय, पढ़ें कब हो सकता है घोषित

    Bihar Board 12th Result 2024: कैसे जानें लेटेस्ट अपडेट?

    BSEB द्वारा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल जारी किए जाने की तिथि व समय के लिए नोटिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्वीटर) पर साझा की किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अधिसूचना को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी परिणाम को लेकर अपडेट के लिए बोर्ड के एक्स हैंडल को फॉलो कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं नतीजे होली से पहले संभव, मोबाइल से चेक कर सकेंगे नतीजे

    Bihar Board 12th Result 2024: कहां देखें परिणाम?

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की निर्धारित तिथि व समय पर औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, results.biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके परिणाम और विषयवार प्राप्तांक देख सकेंगे।

    खबरें और भी