यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board Result 2024: क्या बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी कर तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड, पिछली बार 21 मार्च को हुए थे घोषित
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) देशभर में सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है। इस वर्ष भी ऐसा ही अनुमान है कि बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट सबसे ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जल्द होंगे जारी।
- 20 से 24 मार्च के बीच नतीजे घोषित होने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय समिति की ओर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक किया गया था। इस बार बोर्ड एग्जाम में 13.18 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। अब इन स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही समाप्त होने वाले है।
पिछले वर्ष के पैटर्न के मुताबिक बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट रिजल्ट 21 मार्च या उसके बाद घोषित किये गए हैं लेकिन इस बार होली के चलते ऐसा अनुमान है कि बोर्ड की ओर से नतीजे होली से पहले जारी किये जा सकते हैं।
क्या पिछले वर्ष का भी टूटेगा रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष 21 मार्च 2024 को बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया गया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लेकिन इस वर्ष 25 मार्च को होली है और इससे पहले रिजल्ट जारी होने का अनुमान है, लेकिन क्या बिहार बोर्ड 21 मार्च से भी पहले रिजल्ट घोषित करेगा इसकी अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं है, न ही बोर्ड की ओर से ऐसे कोई जानकारी साझा की गई है।
.jpg)
प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट एवं टॉपर्स की की जाएगी घोषणा
बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट अनुमान के मुताबिक 20 से 24 मार्च 2024 के बीच जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी साझा की जाएगी। टॉपर्स की लिस्ट स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग जारी की जाएगी।
खबरें और भी
कैसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा। इसके बाद आपको इंटरमीडिएट के रिजल्ट पर क्लिक करना होगा और रोल कोड एवं रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। जानकारी सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।