यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board Results 2025: मार्च के अंत में घोषित होंगे बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे, ये है मैट्रिक की डेट
बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं जो कि 15 फरवरी 2025 तक चलीं थीं। वहीं अब फिलहाल हाईस्कूल की परीक्षाएं आयोजित ...और पढ़ें

HighLights
- 1 फरवरी, 2025 से शुरू हुई थी 12वीं की परीक्षाएं
- 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित होंगे 10वीं के एग्जाम
- अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित होंगे दसवीं के नतीजे
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम पर बड़ी अपडेट सामने आई है। बारहवीं कक्षा के नतीजे मार्च के अंतिम सप्ताह में और दसवीं के नतीजे अप्रैल के पहले वीक में जारी किए जाएंगे। यह घोषणा बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने की है। उन्होंने कहा है कि, बारहवीं कक्षा के नतीजे मार्च-अप्रैल में जारी कर दिए जाएंगे। इस आधार पर 12वीं के नतीजे 25 से 31 मार्च और 10वीं के रिजल्ट 1 से 7 अप्रैल, 2025 के बीच घोषित हो सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षाओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी तक किया गया था।बीएसईबी मैट्रिक की परीक्षाएं फिलहाल आयोजित की जा रही हैं और यह 25 फरवरी, 2025 को समाप्त होंगी। इसके बाद, बोर्ड की ओर से कांपियों की जांच शुरू कर दी जाएगी। कांपियों की जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नतीजों का एलान किया जाएगा।
Bihar Board 10th, 12th Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी होगी ये डिटेल्स
बिहार बोर्ड 10वीं ,12वीं परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों को जरूरी डिटेल्स, जैसे- रोल नंबर सहित अन्य जानकारी एंटर करनी होगी। इसके बाद, परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
Bihar Board 10th, 12th Results 2025: पिछले साल ऐसा रहा था इंटर रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,91,684 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 87.21% स्टूडेंट्स ने सफलताई पाई थी। साइंस स्ट्रीम का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.80%, वाणिज्य का 94.88% और कला के पास परसेंटेंज 86.15% रहा था। बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के लिए साल 2024 में कुल 16,94,564 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमे 13,79,842 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 82.91% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
बिहार बोर्ड की ओर से हर वर्ष सीबीएसई सहित अन्य राज्यों के बोर्डों की अपेक्षा जल्द ही परीक्षाा आयोजित की जाती हैं। इसके साथ-साथ ही परीक्षा परिणाम भी जारी किए जाते हैं। इसी बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है, क्योंकि अभी जहां, सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड के एग्जाम कराए जा रहे हैं। वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा समाप्त हो चुकी है। साथ ही, दसवीं कक्षा के लिए एग्जाम 25 फरवरी, 2025 को समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद, ही मार्च के आखिर में 12वीं कक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: