Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Time Table 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटरमीडिएट डेटशीट जल्द हो सकती है जारी, फरवरी में संपन्न होंगी परीक्षाएं

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 04:34 PM (IST)

    बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जा सकती है। दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाएं फरवरी माह मे ...और पढ़ें

    Bihar Board Time Table 2026 जल्द होगा जारी।

    Bihar Board Time Table 2026 जल्द होगा जारी।

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड डेटशीट जल्द हो सकती है जारी।

    2. दोनों ही कक्षाओं के लिए फरवरी में संपन्न होंगी परीक्षाएं।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड देशभर में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर जाना जाता है। ऐसे में अनुमान है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से सेकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम के लिए डेट शीट जल्द ही जारी की जा सकती है। BSEB Bihar Board Date Sheet 2026 ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी।

    इस बार भी फरवरी में आयोजित हो सकती हैं परीक्षाएं

    बिहार बोर्ड द्वारा हर वर्ष दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी माह में किया जाता है। पिछले वर्ष दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थीं।

    सेंट अप एग्जाम इन डेट्स में होगा संपन्न

    बिहार बोर्ड की ओर से सेंट अप एग्जाम (प्री-बोर्ड) के लिए डेटशीट जारी की जा चुकी है। सेंट अप 10th क्लास की परीक्षाएं 19 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक एवं 12th क्लास की प्री बोर्ड परीक्षाएं 19 से 26 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

    प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी हो सकते हैं संपन्न

    बिहार बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन जनवरी माह में करवाया जा सकता है।

    bseb time table 2026

    रिजल्ट मार्च में होगा घोषित!

    बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले परीक्षा संपन्न करवाने के साथ ही रिजल्ट जारी करने में वे भी आगे रहता है। एग्जाम संपन्न होने के एक महीने के अंदर बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच कर ली जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। पिछले वर्ष 10th क्लास का रिजल्ट 25 मार्च एवं 12th क्लास का रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था।

    खबरें और भी

    टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से किया जाता है सम्मानित

    रिजल्ट जारी होने के बाद टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्टूडेंट को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। चौथी से लेकर 10वां स्थान प्राप्त करने पर सभी छात्रों को 30000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जायेंगे।

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरी डेटशीट यहां करें चेक