Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 2024 Toppers Prize:: बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को होगी बल्ले-बल्ले, नकद राशि के साथ फ्री लैपटॉप

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 01:15 PM (IST)

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल रिजल्ट जारी होने में कुछ ही दिन शेष हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्य में टॉपर्स के नामों की घोषणा भी कर दी ज ...और पढ़ें

    Bihar Board Topper Prize: बिहार बोर्ड में टॉपर्स को प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेगा लैपटॉप।
    Bihar Board Topper Prize: बिहार बोर्ड में टॉपर्स को प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेगा लैपटॉप।

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी।
    2. रिजल्ट के साथ ही होगी टॉपर्स के नामों की घोषणा।
    3. टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेंगे लैपटॉप।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से जल्द ही इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल कक्षाओं का परिणाम जारी किया जाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20 मार्च से लेकर 23 मार्च 2024 के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा 10वीं कक्षा का रिजल्ट होली के बाद 31 मार्च 2024 तक कभी भी घोषित किये जाने की संभावना है।

    रिजल्ट जारी होने के साथ ही बिहार बोर्ड की ओर से टॉपर्स को नकद राशि के साथ लैपटॉप आदि वितरित किये जाते हैं। यह पुरस्कार आपकी रैंक एवं श्रेणी के अनुसार दिए जाते हैं।

    पहला, दूसरा एवं तीसरा प्राप्त होने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

    राज्य में दोनों ही कक्षाओं में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त होने वाले स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये नकद के साथ ही मेडल, लैपटॉप, किंडल, सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। इसके बाद दूसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स को 75 हजार रुपये,मेडल, लैपटॉप, किंडल, सर्टिफिकेट और तीसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स को 50 हजार रुपये,मेडल, लैपटॉप, किंडल, सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

    इसके अलावा राज्य की एक योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले अविवाहित लड़कियों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

    प्रथम श्रेणी से पास होने वाले उम्मीदवारों को भी मिलते हैं 10 हजार रुपये

    राज्य में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले स्टूडेंट्स को भी राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह प्रोत्साहन राशि प्रति स्टूडेंट्स 10 हजार रुपये है। आपको बता दें कि यह प्रोत्साहन राशि पिछले वर्ष के मुताबिक दी गयी है। इस वर्ष के लिए इसमें बदलाव होने पर पेज को अपडेट कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Board Class 12th result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी सभी स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों की घोषणा, पिछले वर्ष इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

    खबरें और भी