Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Shikshak Bharti Result: अभी तक घोषित नहीं हुए बिहार टीचर भर्ती रिजल्ट, लाखों अभ्यर्थी कर रहे इंतजार

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:32 AM (IST)

    BPSC Teacher Recruitment Result 2023 बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बिहार टीचर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है। रिज ...और पढ़ें

    Bihar Shikshak Bharti Result आज bpsc.bih.nic.in पर हो सकता है घोषित।
    Bihar Shikshak Bharti Result आज bpsc.bih.nic.in पर हो सकता है घोषित।

    HighLights

    1. बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 रिजल्ट आज हो सकता है घोषित।
    2. 1 लाख 70 हजार रिक्त पदों पर होनी है नियुक्तियां।
    3. 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को आयोजित हुई थी परीक्षाएं।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Bihar Teacher Exam Result: बिहार में 1 लाख 70 हजार से अधिक शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का चयन 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है जो अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार टीचर भर्ती रिजल्ट 2023 आज घोषित किया जा सकता है, हालांकि विभाग की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

    इससे पहले बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने यह जानकारी दी कि बिहार टीचर भर्ती का रिजल्ट अक्टूबर 2023 के मध्य में घोषित किया जायेगा, इससे भी अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और उम्मीदवारों को परिणाम कभी भी घोषित किये जा सकते हैं।

    BPSC TRE Result 2023: इस तरीके से चेक कर सकेंगे नतीजे

    उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद केवल ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हम यहां रिजल्ट से संबंधित स्टेप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से परिणाम की जांच कर सकेंगे। 

    • बीपीएससी शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होने के बाद लिंक एक्टिवेट कर दिया जायेगा उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद उम्मीदवारों को अगले पेज पर मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
    • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • अब आप अपना परिणाम चेक करने के साथ ही इसे सेव भी कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    BPSC School Teacher Result 2023: 1 लाख 70 हजार पदों पर होनी है नियुक्तियां

    बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से इस राज्य में 1 लाख 70 हजार शिक्षक के पदों पर भर्ती निकली गयी है। इसमें से क्लास 1 से 5 के शिक्षकों के लिए 79943 पद, कक्षा 9 से 10 तक की कक्षाओं के लिए 32916 पद और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए 57602 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- CGBSE Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th, 12th एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म