Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar DElEd 2025: बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन स्टार्ट, 22 जनवरी तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 09:57 AM (IST)

    बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो भी छात्र इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से निर ...और पढ़ें

    Bihar DElEd Entrance Exam 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    Bihar DElEd Entrance Exam 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू।
    2. 22 जनवरी तक रहेगा आवेदन का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड पाठ्यक्रम (DIPLOMA IN ELEMENTARY EDUCATION 2025-27) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई गई है। जो भी छात्र बिहार राज्य के संस्थानों से डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    एप्लीकेशन फॉर्म लिंक BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट www.deledbihar.com पर उपलब्ध है जहां से आप फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करके सीधे फॉर्म भर सकते हैं।

    एप्लीकेशन फीस

    बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन पत्र भरने के साथ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 960 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी एवं एसटी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 760 रुपये तय की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों में जमा की जा सकती है।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • बिहार डीएलएड एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको New Candidate ? Register New Candidate पर क्लिक करना होगा और नाम, ईमेल एवं मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण करना होगा।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    BSEB D.El.Ed Online Form 2025

    डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए पात्रता

    इस पाठ्यक्रम में आवेदन के लिए छात्र का +2 सीनियर सेकेंडरी न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। एससी, एसटी वर्ग के छात्रों का इंटरमीडिएट न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना आवश्यक है। आवेदन के समय छात्र की न्यूनतम आयु 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु का कोई बंधन नहीं है।

    खबरें और भी

    प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) पाठ्यक्रम के सत्र 2025-2027 संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व आवेदन कर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Railway Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन 23 जनवरी से होंगे शुरू, पात्रता व अन्य डिटेल यहां से करें चेक