Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Madarsa Board Result 2024: हो गया बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी रिजल्ट का एलान, ऐसे कर पाएंगे चेक

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 09:42 AM (IST)

    बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी परिणाम में स्टूडेंट्स का नाम माता-पिता का नाम जन्म की तारीख विषयों के नाम विषय कोड प्रत्येक विषय में कुल प्राप्त अ ...और पढ़ें

    Bihar Madarsa Board Result 2024: हो गया बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी रिजल्ट का एलान, ऐसे कर पाएंगे चेक
    Bihar Madarsa Board Result 2024: हो गया बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी रिजल्ट का एलान, ऐसे कर पाएंगे चेक

    HighLights

    1. आधिकारिक वेबसाइट bsmeb.org पर जारी हुए नतीजे
    2. रिजल्ट में स्टूडेंट्स का नाम, माता-पिता का नाम सहित अन्य डिटेल्स होगी शामिल
    3. परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट करना चाहिए

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्टेट मदरसा एजुेकशन बोर्ड (BSMEB) की ओर से फौकनिया और मौलवी परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम अपडेट है। BSMEB ने इन दोनों परीक्षाओं के लिए नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं।

    How to check Bihar Madarsa board result 2024: बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी के नतीजों की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी के नतीजों की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को बिहार मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsmeb.org पर जाना होगा। अब, होमपेज के शीर्ष पर, फौकानिया परिणाम या मौलवी परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    Bihar Madarsa board result 2024: बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी परिणाम में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

    बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी परिणाम में स्टूडेंट्स का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म की तारीख, विषयों के नाम, विषय कोड, प्रत्येक विषय में कुल प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य डिटेल्स शामिल होंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स नतीजों की ओरिजनल मार्कशीट अपने संबंधित मदरसों से कुछ दिनों के बाद प्राप्त कर सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    बता दें कि इसके अलावा, जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड होली के पहले नतीजों का एलान कर सकता है। 

    यह भी पढ़ें: LIVE Bihar Board 12th Result 2024: होली के पहले खत्म हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट 

     

    खबरें और भी