Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar TRE Result 2023: होमसाइंस और म्यूजिक सहित अन्य विषयों के लिए बीपीएससी पीजीटी रिजल्ट जारी, करें चेक

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 03:46 PM (IST)

    BPSC Bihar TRE Result 2023 बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से पीजीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम बीते दिन जारी किया गया है। आयोग ने हिंदी उर्दू अंग्रेजी भूगोल ...और पढ़ें

    Bihar TRE Result 2023: बिहार टीजीटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित होने की है संभावना है।
    Bihar TRE Result 2023: बिहार टीजीटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित होने की है संभावना है।

    HighLights

    1. भरे जाएंगे पीजीटी के 57, 602 खाली पद
    2. पीआरटी के 79,943 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
    3. बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा जारी होना शुरू

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC Bihar TRE Result 2023:  बिहार लोक सेवा आयोग ने 11वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए बचे हुए विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने भोजपुरी, होमसाइंस और म्यूजिक सहित अन्य सब्जेक्ट के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

    जल्द ही जारी होगा टीजीटी रिजल्ट 

    बीपीएससी पीजीटी भर्ती परीक्षा परिणाम का एलान होने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें टीजीटी और पीआरटी रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। संभवाना जताई जा रही है कि आज, 18 अक्टूबर, 2023 को 9वीं से 10वीं कक्षाओं के लिए रिक्रूटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिए जाएं। हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग ने रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर कोई जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन आयोग की ओर से पहले कहा गया था कि रिजल्ट क्रमवार जारी किए जाएंगे।

    वहीं, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक कक्षाओं के परिणाम क्रमश: 17, 18 और 19 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। इसी आधार पर उम्मीद है कि आज टीजीटी भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित हो सकते हैं। उम्मीद है कि पीजीटी की तरह टीजीटी भर्ती परीक्षा के नतीजे भी आज शाम तक घोषित हों। हालांकि, सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करना चाहिए।  

    BPSC Bihar TRE Result 2023: 32,916 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

    बिहार में 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती में से टीजीटी के 32,916 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। वहीं, पीजीटी के 57, 602 और पीआरटी के 79,943 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी में सबसे ज्यादा प्राथमिक शिक्षकों के लिए निकाले गए हैं।

    खबरें और भी

    BPSC Bihar TRE Result 2023: पीजीटी में कुल 525 उम्मीदवारों को मिली सफलता 

    बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से पीजीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम बीते दिन जारी किया गया है। आयोग ने हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, भूगोल, मैथिली, बंगाली, फिजिक्स सहित अन्य भाषाओं के परिणाम के लिंक पोर्टल पर उपलब्ध कराए हैं। परीक्षा में कुल 525 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। रिजल्ट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर, किसी कैंडिडेट्स ने अभी तक नतीजों की जांच नहीं की है तो वे ऐसा कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: BPSC TRE Result 2023: हो गया बीपीएससी पीजीटी भर्ती परीक्षा परिणाम का एलान, जानें कब आएंगे अन्य नतीजे