Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC 70th Admit Card 2024: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एक शिफ्ट में होगा एग्जाम

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 09:03 AM (IST)

    बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की ओर से 70th प्रीलिम एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आपको बता द ...और पढ़ें

    BPSC 70th Admit Card 2024 ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी।
    BPSC 70th Admit Card 2024 ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी।

    HighLights

    1. बीपीएससी 70th प्रीलिम एडमिट कार्ड जारी।
    2. ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर एक्टिव हुआ डायरेक्ट लिंक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को करवाया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    कहां और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    बीपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप मांगी गई डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    • बीपीएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
    • अब आपको मांगी गई जानकारी भरकर लॉग इन करना होगा।
    • इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

    BPSC 70th Admit Card 2024 link 

    एक शिफ्ट में बिना नॉर्मलाइजेशन के होगी परीक्षा

    बीपीएससी की ओर से अभ्यर्थियों को सूचना दी गई है कि अब परीक्षा केवल एक शिफ्ट में बिना नॉर्मलाइजेशन के आयोजित की जाएगी। एग्जाम का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक करवाया जायेगा। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 से लेकर 11 बजे तक परीक्षा सेंटर पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करवानी होगी। तय समय के बाद पहुंचने पर आपको एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

    खबरें और भी

    परीक्षा पैटर्न

    बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट यानी कि 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का भी प्रावधान है, ऐसे में जिस प्रश्न का उत्तर आपको न मालूम हो उस पर तुक्का लगाने से बचें। प्रत्येक गलत उत्तर होने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में सवाल सामान्य अध्ययन विषय से पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट एवं कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड पदों पर भर्ती का एलान, एप्लीकेशन प्रॉसेस, पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक