Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Prelims Result 2024: बीपीएससी 70th प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, 21581 अभ्यर्थी हुए सफल, कैटेगरी वाइज यहां से चेक करें कटऑफ

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 07:58 PM (GMT+05:30)

    बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से Integrated 70th Combined (Preliminary) Examination का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन माध्यम स ...और पढ़ें

    BPSC 70th result 2024 OUT: यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट।
    BPSC 70th result 2024 OUT: यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट।

    HighLights

    1. बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित।
    2. इस पेज से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं मेरिट लिस्ट।
    3. 328990 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में लिया था भाग।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC ) की ओर से बिहार एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रीलिम एग्जाम और री-एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 23 जनवरी 2025 को घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे अपने परिणाम की जांच बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों रोल नंबर (अनुक्रमांक) दर्ज हैं। आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में कुल 21581 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। 

    3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में लिया था भाग

    बीपीएससी की ओर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार एकीकृत Integrated 70th Combined (Preliminary) Examination 2024 का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को करवाया गया था वहीं पुनर्परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2025 को करवाया गया था। दोनों ही एग्जाम को मिलाकर कुल 328990 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

    रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    • बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Results: Integrated 70th Combined (Preliminary) Examination – For posts/services under Combined Competitive Examination लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब एक नए पेज पर पीडीएफ ओपन हो जायेगा जिसे डाउनलोड कर लें।
    • इसके बाद आप इसमें अपने रोल नंबर (अनुक्रमांक) चेक कर सकते हैं।

    BPSC 70th result 2024 PDF link

    कटऑफ प्रतिशत

    रिजल्ट जारी होने के साथ ही बीपीएससी की ओर से कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिया गया है। अनरिजर्व के लिए 91.00, अनरिजर्व (महिला) के लिए 81.00, ईडब्ल्यूएस के लिए 83.00, ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 73.00, एससी के लिए 70.33, एससी (महिला) के लिए 55.00, एसटी के लिए 65.33,

    खबरें और भी

    एसटी (महिला) के लिए 65.33, ईबीसी के लिए 82.00, ईबीसी (फीमेल) के लिए 69.33, बीसी के लिए 84.67, बीसी (महिला) के लिए 75.00, बीसीएल के लिए 71.33, Disabled (VI) के लिए 54.00, Disabled (DD) के लिए 48.00, Disabled (OH) के लिए 68.00, Disabled (MD) के लिए 48.00 एवं ग्रैंड चाइल्ड ऑफ एक्स फ्रीडम फाइटर के लिए 64.67 तय किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- BPSC 70th Result OUT: बिहार एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट