यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC Teachar Recruitment: बिहार में 1 लाख 18 हजार शिक्षक पदों पर दोबारा होगी भर्ती, ये है लेटेस्ट अपडेट
BPSC Teachar Recruitment बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 1 लाख से अधिक पदों पर एक और भर्ती निकाली जाएगी। जो उम्मीदवार 1.70 लाख पदों वाली भर्ती में चयनित ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में 1.18 लाख पदों पर दोबारा होगी भर्ती।
- भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अगले महीने हो सकता है जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC Teachar Recruitment 2023: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से अभी 1.70 लाख पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जो अब तक की सबसे बड़ी टीचर भर्ती थी। बीपीएससी की ओर इस इस भर्ती के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और बाकी पोस्ट का रिजल्ट इसी माह में घोषित कर दिया जायेगा।
जो अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित नहीं हो पाएंगे उनके लिए एक और बड़ी भर्ती में शामिल होने का मौका रहेगा। बीपीएससी की ओर से जल्द ही फिर से 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।
जल्द आ सकता है नोटिफिकेशन
बीपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले अक्टूबर 2023 माह में जारी किया जाना था लेकिन अभी तक पिछली भर्ती का रिजल्ट पूर्ण रूप से जारी न होने चलते अभी तक भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया जा सका है। ऐसा अनुमान है कि अब नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नवंबर माह में जारी किया जा सकता है। विज्ञापन जारी होने के साथ ही भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया जायेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी तय तिथियों में आवेदन करके इस भर्ती में भाग ले सकेंगे।

1 लाख से अधिक पदों पर होनी है भर्ती
बीपीएससी की ओर से यह भर्ती 1 लाख से अधिक पदों पर निकाली जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार 6वीं से 8वीं कक्षा तक के लिए 52 हजार टीचर के पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है वहीं 9वीं से 12वीं तक के लिए 50 हजार पदों पर भर्ती निकाले जाने का अनुमान है। हालांकि बीपीएससी की ओर से अभी तक इस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- MPPSC PCS Prelims 2023: एमपी पीसीएस एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई