BPSC TRE 4 Notification 2026 OUT: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 32388 पदों के लिए आवेदन 1 सितंबर से होंगे स्टार्ट
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। BPSC TRE 4.0 के जरिये कुल 32388 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

BPSC TRE 4.0 Notification जारी, देखें पूरी डिटेल
HighLights
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी।
आवेदन 1 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार शिक्षा भर्ती (BPSC TRE 4.0) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आज शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (BPSC TRE 4 Notification) जारी कर दी गई है। अधिसूचना आने के साथ ही आवेदन डेट्स का एलान भी कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के लिए आवेदन 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर 2026 तक लिए जायेंगे।
32388 पदों पर होगी भर्ती
बिहार सरकार की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के जरिये कुल 32388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16101 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन संख्या-14/2026 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) August 18, 2026
ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होगी। शुल्क भुगतान की अंतिम… pic.twitter.com/he42Gf3CQu
फॉर्म आने से पहले OTR कर लें पूरा
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से भर्ती में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। OTR के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव है। ऐसे में आप अभी ही ओटीआर कर लें ताकी फॉर्म भरने के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।
STET 2026 देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक जो भी उम्मीदवार बिहार एसटीईटी 2026 एग्जाम के लिए आवेदन करेंगे और परीक्षा में भाग लेंगे वे भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के लिए पात्र होंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी शाम को डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के साथ साझा कर दी जाएगी।
नोटिफिकेशन को लेकर छात्रों से शुरू की थी हड़ताल
आपको बता दें कि शिक्षक भर्ती में हो रही देरी के चलते अभ्यर्थी आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए आज अधिसूचना जारी कर डेट्स का एलान किया गया है।
