Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC TRE Result 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती रिजल्ट इसी महीने होगा जारी, नोट कर लें डेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 02:06 PM (IST)

    BPSC TRE Result 2023 हालांकि अभ्यर्थी इस बात को बिल्कुल भी न भूलें कि अभी तक आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती के रिजल्ट की डेट और टाइम के संबंध में आधिकारिक ...और पढ़ें

    BPSC TRE Result 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर है।
    BPSC TRE Result 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर है।

    HighLights

    1. बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट जल्द होगा रिलीज
    2. हाल ही में जारी हुई आंसर-की
    3. 11 सितंबर, 2023 तक था आपत्ति दर्ज कराने का मौका

    एजुकेशन डेस्क। BPSC TRE Result 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए नतीजों का एलान करेगा। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में तो अलग-अलग तिथियों का दावा भी किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट 22 से 25 सितंबर, 2023 के बीच जारी किया जाएगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए एग्जाम में शामिल होने वाले रिजल्ट का एलान 18 से 20 सितंबर, 2023 के बीच किया जाएगा। बीपीएससी अध्यक्ष ने भी कुछ समय पहले यह कहा था कि बिहार टीआरई रिजल्ट 2023 की घोषणा दो चरणों में की जाएगी।

    हालांकि, अभ्यर्थी इस बात को बिल्कुल भी न भूलें कि अभी तक आयोग ने रिजल्ट की डेट और टाइम के संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की है। इसलिए सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आयोग की BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा।

    BPSC TRE Result 2023: 11 सितंबर तक दिया गया था आपत्ति दर्ज कराने का मौका 

    बता दें कि बीपीएससी की ओर से राज्य भर में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अगस्त में आयोग ने परीक्षा का आयोजन भी किया था। इसके बाद से कुछ समय पहले परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई है। इसके तहत कैंडिडेट्स को 11 सितंबर, 2023 तक आंसर-की पर आपत्ति उठाने का मौका दिया था। वहीं, अब नतीजों का इंतजार है, जो कि जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है।