Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC TRE Result: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट पर बीपीएससी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानें कब जारी होंगे नतीजे

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 02:02 PM (IST)

    BPSC TRE Result 2023 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ...और पढ़ें

    BPSC TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट अगले महीने अक्टूबर में जारी होने की संभावना है।
    BPSC TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट अगले महीने अक्टूबर में जारी होने की संभावना है।

    HighLights

    1. अक्टूबर में जारी होगा रिजल्ट
    2. आधिकारिक वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक
    3. अगस्त में आयोजित हुई थी परीक्षा

    एजुकेशन डेस्क। BPSC TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट के संबंध में बीपीएससी के अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा परीक्षा के परिणाम अक्टूबर, 2023 में जारी होने हो सकते है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। इसके अनुसार, टीआरई परिणाम अब अक्टूबर के मध्य तक जारी होने की संभावना है। रिजल्ट में देरी की वजह भी उन्होंने स्पष्ट की है। उन्होंने इस बारे में कहा कहा कि, सीटीईटी आदि के लंबित परिणाम, उम्मीदवारों द्वारा अपने ओएमआर शीट में की गई गलतियां- जैसे गलत रोल नंबर, गलत सीरीज और गलत प्रमाणपत्रों को जमा करना भी कारण है। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे इससे जुड़ा ट्वीट (X) भी देख सकते हैं। 

    बता दें कि इसके पहले जानकारी सामने आई थी कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम दो चरणों में जारी किया जाएगा। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि नतीजे इसी महीने यानी कि सितंबर में जारी किए जाएंगे। इसमें कहा गया था कि  22 से 25 सितंबर, 2023 तक कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए नतीजे जारी होंगे। वहीं, 18 से 20 सितंबर, 2023 तक 9वीं से 12वीं तक की क्लासेज में पढ़ाने के लिए आयोजित की गई टीआरई एग्जाम के रिजल्ट जारी होंगे। हालांकि, अब  बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के बयान सामने आने के बाद से स्थिति साफ हो गई है। गौरतलब है कि बिहार में  1 लाख 70 हजार से अधिक पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके लिए अगस्त के महीने में परीक्षा आयोजित की गई थी।