Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BSEB Bihar Board 12th Result 2025: कितने दिनों में जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? यहां जानें अपडेट

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 08:14 AM (IST)

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट मार्कशीट (Bihar Board Class 12th Result 2025) में स्कूल का नाम परीक्षा का वर्ष परीक्षा का नाम डिवीजन प्रत्येक विषय में प्राप्त ...और पढ़ें

    BSEB Bihar Board 12th Result 2025: 1 से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित हुई थीं परीक्षाएं
    BSEB Bihar Board 12th Result 2025: 1 से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

    HighLights

    1. 1 से 15 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा
    2. परीक्षा दो पालियों में की जाएगी आयोजित
    3. 15 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने लिया था हिस्सा

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। संभव है कि आज, 14 मार्च, 2025 को होली का त्योहार निपटने के बाद अब आगामी कुछ दिनों में नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें, तो साल 2024 में यह 23 मार्च, 2025 को जारी किए गए थे। साल 2023 में यह 21 मार्च, 2025 को घोषित हुआ था। ऐसे में अगर, बोर्ड इसी ट्रेंड को बरकरार रखता है, तो संभावना है कि नतीजे 20 से 25 मार्च, 2025 के बीच जारी कर दिए जाएं। हालांकि, बिहार बोर्ड की ओर से फिलहाल रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है। इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। 

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी की जाएगी। टॉपर्स सूची में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम शामिल होंगे। साथ ही पास प्रतिशत में छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत क्या रहा और लड़के-लड़कियों में से किसने बेहतर प्रदर्शन किया, इन सभी चीजों की जानकारी होगी। 

    Bihar Board Class 12th Result 2025: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे

    1. results.biharboardonline.com
    2. secondary.biharboardonline.com
    3. biharboardonline.bihar.gov.in

    Bihar Board Class 12th Result Date 2025: 1 से 15 फरवरी तक हुईं थी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

    बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो पालियों में हुई थी। इसके मुताबिक, पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कंडक्ट कराई गई थी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए प्रत्येक पाली की शुरुआत में 15 मिनट का समय दिया गया था।

    How to check Bihar Board Class 12th Result Date 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 

    1: सबसे पहले परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। 

    2: अब होमपेज पर, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 या बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।

    3: यहां अपने एडमिट कार्ड पर बताए गए अपना रोल नंबर दर्ज करें।

    4: अब सबमिट या व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।

    5: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    6: अब रिजल्ट चेक करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए रख लें।

    खबरें और भी