Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Matric 2026 Results: कक्षा दसवीं की परीक्षा में पुष्पांजलि बनी स्टेट टॉपर, यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 02:20 PM (IST)

    बीएसईबी की ओर से (Bihar Board 10 Result 2026) जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अब डाउनलोड करने के लिए उपलब ...और पढ़ें

    Bihar Board Matric Results 2026: बीएसईबी ने जारी किया रिजल्ट।

    Bihar Board Matric Results 2026: बीएसईबी ने जारी किया रिजल्ट।

    HighLights

    1. आज जारी हुआ कक्षा दसवीं का रिजल्ट।

    2. ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च, 2026 दोपहर 1.15 जारी कर दिया गया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

    कहां से कर सकते हैं रिजल्ट डाउनलोड

    बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान प्रोसेस

    बीएसईबी की ओर से आज यानी 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसलिए छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    • मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
    • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

    बिहार मैट्रिक की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में सफल नहीं माना जाएगा। इसके साथ जो छात्र इस परीक्षा में फेल होंगे। वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: BSEB 10th Result 2026 Live: क्या आज आएगा कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

     

     

    खबरें और भी