Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BSEB Bihar Board Result 2024: बड़ी खबर, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिए इस दिन हो सकती है डेट की घोषणा

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 04:56 PM (IST)

    बिहार रिजल्ट डेट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी है सूत्रों के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिए नोटिफिकेशन 21 मार्च 2024 को आ सकती है। नोटिफिके ...और पढ़ें

    BSEB Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट को लेकर 21 मार्च को आ सकता है नोटिफिकेशन।
    BSEB Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट को लेकर 21 मार्च को आ सकता है नोटिफिकेशन।

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर।
    2. अब 21 मार्च को इंटरमीडिएट रिजल्ट को जारी हो सकती है नोटिफिकेशन।
    3. होली से पहले रिजल्ट संभव।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित किये जाने को लेकर अधिसूचना 21 मार्च 2024 को जारी की जाएगी। इसी डेट में नोटिफिकेशन जारी कर रिजल्ट जारी होने को लेकर तिथि एवं समय की घोषणा की जाएगी।

    नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही अनुमान है कि रिजल्ट होली से पहले यानी कि 24 मार्च 2024 तक घोषित किया जा सकता है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करने के साथ ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

    13.18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द होने वाला है खत्म

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 13.18 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है। सूत्रों को मुताबिक अब रिजल्ट की डेट को लेकर इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। अब इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिए डेट डेट की ऑफिशियल जानकारी 21 मार्च को जारी की जा सकती है और इसी के साथ ही रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जायेगा।

    इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक

    बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर के साथ ही अन्य वेबसाइट पर भी घोषित किया जायेगा। रिजल्ट जारी होते ही रिजल्ट का लिंक biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com एवं results.biharboardonline.com पर भी एक्टिव होगा। रिजल्ट जारी होते ही आप इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    10वीं का रिजल्ट इस तिथि तक

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित होने के बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10th क्लास के परिणाम होली के बाद 31 मार्च 2024 के बीच कभी भी घोषित कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द, परिणाम इन वेबसाइट्स पर