Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB Matric Result 2026 OUT: जारी हुआ बिहार बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट, डायरेक्ट इस biharboardonline.com वेबसाइस से करें डाउनलोड 

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 01:20 PM (IST)

    बीएसईबी की ओर से आज  (Bihar Board 10th 2026) जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    BSEB Matric 2026 Result: जारी हुआ रिजल्ट

     BSEB Matric 2026 Result: जारी हुआ रिजल्ट

    HighLights

    1. जारी हुआ कक्षा दसवीं का रिजल्ट।

    2. 17 फरवरी को शुरू हुई थी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज यानी 29 मार्च दोपहर 1.15 के करीब मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों एवं अभिभावकों को रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

    bihar board 10th result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

    बिहार बोर्ड ने कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया ह है। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

    • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि का दर्ज करें।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


    यहां से भी कर सकते हैं रिजल्ट चेक

    छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट boardonline.bihar.gov.in के साथ-साथ biharboardonline.com से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

    टॉपर को मिलेंगे 2 लाख रुपये

    बिहार बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख औ तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये और लैपटॉप दिया जाएगा।

    खबरें और भी