यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Career In Agriculture: एक नहीं एग्रीकल्चर में हैं मल्टीपल करियर ऑप्शन, यहां से जानें डिटेल
Career In Agriculture अगर आपको लिखने में रुचि है और इस फील्ड की सटीक जानकारी है तो आप एक कृषि पत्रकार के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं। आप कृषि स ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। Career In Agriculture: एग्रीकल्चर की बात, जब भी होती है तो लोगों के दिमाग में आज भी खेत और किसान की तस्वीरें तैर जाती हैं। लेकिन अब हकीकत इससे काफी अलग हो चुकी है। आज कृषि के क्षेत्र में परंपरागत खेती करने के अलावा तमाम तरह के करियर विकल्प सामने आ रहे हैं। यह ऑप्शन न केवल जॉब के बेहतर विकल्प दे रहे हैं, बल्कि अच्छी खासी सैलरी भी मिलती है। आइए डालते हैं इस फील्ड में मिलने वाले अवसरों पर एक नजर।
एग्रीकल्चर इंजीनियर
यह भी एक टॉप करियर ऑप्शन है। बतौर एग्रीकल्चर इंजीनियर के रूप में काम करने वाले व्यक्ति को उपकरणों के माध्यम से कृषि उत्पादन में सुधार करना होता है, जिससे फसल का प्रोडक्शन बेहतर हो और किसानों को उनके फसल की अच्छी कीमत मिल सके। इसके साथ ही, कृषि उपकरणों और कृषि क्षेत्र में काम आने वाली मशीनरी के निर्माण से संबंधित अन्य कार्य भी किए जाते हैं।
एग्रीकल्चरल सेल्सपर्सन
एग्रीकल्चर सेल्पपर्सन यह भी एक उभरता हुआ करियर विकल्प है। इस प्रोफाइल पर काम करने वाले लोगों का काम होता है कि, आप किसानों को उनकी फसलों से जुड़ी कीटनाशक दवाएं, बीज, खाद सहित अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करवाते हैं। इसके अलावा, एग्रीकल्चर सेल्सपर्सन जानवरों के लिए भोजन और पशुओं को दी जाने वाली समय- समय पर दी जाने वाली दवाईयों के बारे में भी जानकारी देते हैं। इसके साथ ही, वे किसानों को खेती करने के नई तरीकों की भी सूचना उपलब्ध कराता है।
Soil एंड Plant साइंटिस्ट
सॉइल एवं प्लांट साइंटिस्ट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का काम होता है, वे किसानों को यह बता सके कि कौन सी फसलें उनके लिए उपयुक्त हैं। इसके साथ ही, वे मिट्टी की संरचना को भी टेस्ट करते हैं, जिससे वे यह पता करते हैं कि वह पौधे की बढ़त को कैसे प्रभावित करता है।
खबरें और भी
एग्रीकल्चर पत्रकार
अगर आपको लिखने में रुचि है और इस फील्ड की सटीक जानकारी है तो आप एक कृषि पत्रकार के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं। आप कृषि से संबंधित कृषि पत्रिकाओं या वेबसाइटों के लिए कंटेल लिख सकते हैं।