Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CAT 2023 Answer Key: 30 नवंबर को जारी हो सकती है कैट एग्जाम आंसर-की, रिजल्ट पर ये है अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 01:47 PM (IST)

    कैट 2023आंसर-की (CAT 2023 Answer Key) जल्द जारी होने की उम्मीद है। जारी बुलेटिन के अनुसार परीक्षा का परिणाम आईआईएम लखनऊ द्वारा जनवरी 2024 के दूसरे सप् ...और पढ़ें

    CAT 2023 Answer Key: 30 नवंबर को जारी हो सकती है कैट एग्जाम आंसर-की। (Image-freepik)
    CAT 2023 Answer Key: 30 नवंबर को जारी हो सकती है कैट एग्जाम आंसर-की। (Image-freepik)

    HighLights

    1. कैट एग्जाम आंसर-की का इंतजार जल्द होगा खत्म
    2. 26 नवंबर, 2023 को कराया गया था एग्जाम
    3. आईआईएम लखनऊ ने कराई थी परीक्षा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कैट एग्जाम आंसर-की (CAT Answer Key 2023) जल्द जारी हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि आईआईएम लखनऊ द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉस शीट आगामी कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी। वहीं, , अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संभव है कि यह आज से एक दिन बाद यानी कि 30 नवंबर, 2023 को जारी की जा सकती है।

    प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर इसके चेक कर पाएंगे। आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को CAT 2023 यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यह डिटेल्स एंटर करने के बाद अभ्यर्थी उत्तरकुंजी की जांच कर सकेंगे।

    कैट 2023 परीक्षा के लिए जारी बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा का परिणाम आईआईएम लखनऊ द्वारा जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह के दौरान जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, यह एक टेंटेटिव डेट है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें सटीक डेट की जानकारी मिल सके। बता दें कि CAT 2023 परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को तीन स्लॉट में आयोजित किया गया था। प्रत्येक स्लॉट परीक्षा में तीन सेक्शन वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) शामिल थे।

    CAT Answer Key 2023: कैट एग्जाम आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    कैट एग्जाम आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, यहां होमपेज पर दिखने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। अब उस पर क्लिक करें। यहां पूछी गई डिटेल्स को एंटर कर लें। इसके बाद आंसर-की का पीडीएफ आपके सामने खुलकर आ जा जाएगा। अब आप उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। 

    खबरें और भी