CBSE 10 Result 2026: कब और कहां जारी होगा कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? यहां चेक करें पूरी अपडेट
सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से म ...और पढ़ें

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
जल्द जारी होगा कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम।
लगभग 6.8 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 68 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि सीबीएसई ने रिजल्ट जारी करने से संबंधित कोई आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। छात्र एवं अभिभावक कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे नतीजे
सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमेपज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CBSE 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
एक शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे के बीच किया गया था। परीक्षा 15 से 21 मई के बीच आयोजित कराई गई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।
ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र अपनी ओरिजनल मार्कशीट स्कूल जाकर प्राप्त कर सकेंगे। ओरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ दिनों के भीतर उपलब्ध करवा दी जाएगी।