विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Datesheet 2027: उल्टी गिनती शुरू, कभी भी जारी हो सकती है कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 11:20 AM (IST)

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE 10th 12th Timetable 2027 का एलान कभी भी किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th 12th Datesheet 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

CBSE 10th 12th Datesheet 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की डेटशीट।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे पीडीएफ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा दसवीं एवं बारहवीं डेटशीट डाउनलोड करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE 10th 12th Datesheet 2026 किसी समय भी जारी की जा सकती है। जो छात्र एवं छात्राएं कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे बहुत जल्द ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CBSE 10th Datesheet और CBSE 12th Datesheet डाउनलोड कर सकेंगे। डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी।

कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल

कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी से फरवरी माह के बीच आयोजित कराई जाती है। ऐसे में इस साल भी प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी माह से शुरू हो सकती हैं।

इन 4 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे टाइमटेबल

कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट का एलान जल्द ही किया जाएगा। छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक यहां बताए गए 4 स्टेप्स की मदद से परीक्षा में शामिल होने के लिए टाइमटेबल देख सकेंगे।

  1. डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर CBSE 10th 12th Datesheet 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  4. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछलों सालों के ट्रेंड को देखें तो सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी से लेकर मार्च तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी से लेकर अप्रैल माह तक आयोजित कराई जाती है।

सैंपल पेपर पोर्टल पर जारी

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं। इन सैंपल पेपर की मदद से छात्र अपनी तैयरी के स्तर को परख सकते हैं। साथ ही सैंपल पेपर हल करने से छात्रों को समय का प्रबंधन करने में भी मदद मिलेगी।

CBSE 10th 12th Sample Paper 2027

 

यह भी पढ़ें: CBSE 10th 12th Datesheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी शुरू, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।