CBSE 10th 2nd Board Result 2026: कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार
सीबीएसई कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। लगभग 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। ...और पढ़ें

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
किसी समय भी जारी हो सकता है रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से कक्षा दसवीं 2nd बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जो छात्र अपने अंकों में सुधार एवं एक या दो विषयों में पास होने के लिए CBSE 10th 2nd Board परीक्षा में शामिल हुए थे। वे छात्र बहुत जल्द ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट बहुत जल्द ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। बता दें, इस साल सीबीएसई की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 6.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम
कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट लिंक जल्द ही सीबीएसई के पोर्टल पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। छात्रों एवं अभिभावकों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। छात्र एवं अभिभावक इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमेपज पर CBSE Class 10th 2nd Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी
सीबीएसई कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही जो छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। उनकी मार्कशीट में उन अंकों का ही उल्लेख किया जाएगा, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।