CBSE 10th 2nd Board Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द cbse.gov.in जारी, डिजिलॉकर से भी कर सकेंगे चेक
सीबीएसई कक्षा दसवीं का परिणाम कभी भी जारी कर सकता है। छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, डिजिलॉकर से भी नतीजे चेक कर सकेंगे। ...और पढ़ें

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
जल्द जारी होगा कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट।
पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जो छात्र अपने अंकों में सुधार करने और कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए शामिल हुए थे। वे छात्र जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के जरिये अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें, मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद लगभग 6.7 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले ही संभालकर रखें, ताकि अंतिम समय में रिजल्ट डाउनलोड करते वक्त कोई परेशानी न हो।
33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी
जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय में असफल घोषित किए गए थे। उन्हें दूसरी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही जो छात्र दूसरी बोर्ड की परीक्षा में फेल होंगे। वे छात्र अब फेल ही माने जाएंगे और वे छात्र अगले साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे नतीजे चेक
सीबीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। छात्र यहां बताए गए 5 स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमेपज पर CBSE Class 10th Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यहां से भी देख सकेंगे रिजल्ट
कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी देख सकते हैं। इसके साथ ही सभी छात्रों एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।