CBSE 10th Time Table 2025: डेट एवं सब्जेक्ट के अनुसार चेक करें सीबीएसई सेकेंडरी रिवाइज्ड डेटशीट
सीबीएसई की ओर से 10th बोर्ड एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है जिसके मुताबिक पहले सेशन की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक करवाया जा ...और पढ़ें

CBSE Secondary Date sheet 2026 यहां से करें चेक।
HighLights
सीबीएससी 10th बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक होंगे आयोजित।
इस वर्ष दसवीं के लिए दो बार आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) से 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए सीबीएसई की ओर से टाइम टेबल परीक्षा तिथि से 110 दिन पूर्व जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस सीबीएसई की ओर से सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित की जाएंगी। पहले सेशन की परीक्षाएं 17 फरवरी से स्टार्ट हो जाएंगी एवं अंतिम पेपर 11 मार्च 2026 को आयोजित किया जायेगा।
डेट एवं विषय के अनुसार जानें किसी डेट में किस विषय की होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से 17 फरवरी को गणित विषय का पेपर आयोजित किया जायेगा। अंतिम पेपर Tibetan; German; National Cadet Corps; Bhoti; Limboo; Lepcha; Carnatic Music (Vocal) के लिए होगा। सभी विषयों की परीक्षा की डेट्स नीचे टेबल से देख सकते हैं-
डेट | विषय |
17 फरवरी 2026 | Mathematics (Standard & Basic) |
18 फरवरी 2026 | Home Science |
20 फरवरी 2026 | Beauty & Wellness; Marketing & Sales; Multi Skill Foundation; Physical Activity Trainer, Data Science |
21 फरवरी 2026 | English (Communicative); English (Language & Literature) |
23 फरवरी 2026 | Urdu Course–A; Punjabi; Bengali; Tamil; Marathi; Gujarati; Manipuri; Telugu (Telangana) |
24 फरवरी 2026 | Elements of Business; Urdu Course–B |
25 फरवरी 2026 | Science |
26 फरवरी 2026 | Retail, Security, Automotive, Introduction to Financial Markets, Tourism, Agriculture, Food Production, Front Office Operations, Banking & Insurance, Health Care, Apparel, Electronics & Hardware, Foundation Skill for Sciences, Design Thinking & Innovation |
27 फरवरी 2026 | Computer Applications |
28 फरवरी 2026 | Arabic; Sanskrit (Communicative); Rai; Gurung; Tamang; Shepa |
2 मार्च 2026 | Hindi Course-A; Hindi Course-B |
5 मार्च 2026 | Sindhi Malayalam Odia Kannada |
6 मार्च 2026 | Painting |
7 मार्च 2026 | Social Science |
9 मार्च 2026 | Telugu |
10 मार्च 2026 | French |
11 मार्च 2026 | Tibetan; German; National Cadet Corps; Bhoti; Limboo; Lepcha; Carnatic Music (Vocal) |
परीक्षा के लिए टाइमिंग
टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड स्कूल से होंगे प्राप्त
सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षा से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड स्कूलों में भेज दिए जाएंगे। इसके बाद छात्र अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर सभी छात्र अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र साथ लेकर जाएं तभी आपको परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।