Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई मई के तीसरे वीक में जारी करेगा 12th क्लास का रिजल्ट, Exam Controller ने साझा की डिटेल

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 01:46 PM (GMT+05:30)

    सीबीएसई 12th बोर्ड रिजल्ट 2026 अब मई के तीसरे वीक में जारी किया जायेगा। एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने जल्दी रिजल्ट जारी होने की अफवाहों का खंडन किय ...और पढ़ें

    CBSE 12th Result 2026

    CBSE 12th Result 2026

    HighLights

    1. सीबीएसई 12th रिजल्ट अब मध्य मई में होगा जारी।

    2. 18.5 लाख स्टूडेंट्स को नतीजों का इंतजार।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई 12th बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले 18.5 लाख स्टूडेंट्स को CBSE 12th रिजल्ट के लिए अभी थोड़ा से और इंतजार करना होगा। नई जानकारी के मुताबिक अब सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट अभी जारी नहीं किया जायेगा। "पीटीआई से बात करते हुए परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि छात्र मई के तीसरे सप्ताह में परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं, जैसा कि पहले बताया गया था।"

    नई प्रणाली में तकनीकी समस्याओं को भी नकारा

    परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने नई प्रणाली में तकनीकी समस्याओं को उजागर करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज किया और कहा ये सभी जानकारी तथ्यों से बिल्कुल परे है। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है और निर्धारित समय पर पूरी हो जाएगी।

    पिछले वर्ष 13 मई को जारी हुआ था परिणाम

    सीबीएसई द्वारा 12th रिजल्ट पिछले वर्ष 13 मई को जारी किया गया था। रिजल्ट 88.39 फीसदी दर्ज किया गया था। इसमें से जहां लड़कियां 91.64% पास हुईं थीं वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.70 दर्ज किया गया था।

    Digilocker पर पहले ही मिल जाएगी जानकारी

    सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर जानकारी साझा की जाती है। ऐसे में छात्रों को बीच-बीच में डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    CBSE 12th Result 2026

    रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगा कॉपियों का पुनर्मुल्यांकन करवाने का मौका

    ऐसे स्टूडेंट्स जो बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे उनको कॉपियों को रीचेक करवाने का मौका दिया जायेगा। इसके अलावा जो छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा में फेल हो जायेंगे उनके लिए बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेकर परीक्षा को पास कर पाएंगे। सप्लीमेंट्री एवं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद शुरू किये जायेंगे।

    यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट अभी नहीं होगा जारी, बोर्ड ने साझा की डिटेल