Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब होगा घोषित, ऑफिशियल डेट पर ये है अपडेट

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 09:47 AM (IST)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE की ओर ...और पढ़ें

    CBSE Result 2025 Date: जल्द जारी होगा सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट।
    CBSE Result 2025 Date: जल्द जारी होगा सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट।

    HighLights

    1. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डेट की जानकारी जल्द वेबसाइट पर होगी साझा।
    2. 10 से 20 मई के बीच नतीजे जारी होने की संभावना।
    3. 42 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा में लिया था भाग।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीबीएसई) से क्लास 10th एवं 12th बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों छात्रों को अब रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। छात्रों को बता दें कि रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स एवं पिछले वर्ष के पैटर्न के मुताबिक सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट 10 से 15 मई के बीच एवं सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 12 से 20 मई 2025 के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता सकता है। सीबीएसई की ओर से ऑफिशियल डेट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द ही प्रदान की जाएगी।

    42 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

    इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में 42 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 10th क्लास में 24.12 लाख स्टूडेंट्स वहीं इंटरमीडिएट में 17.88 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सीबीएसई की ओर से मैट्रिक परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च तक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक करवाया गया था। कक्षा दसवीं के लिए कुल 84 विषयों के लिए एवं बारहवीं के लिए 120 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

    कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    रिजल्ट जारी होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। सीबीएसई की ओर से परिणाम ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट cbse.gov.in, डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता उमंग एप या एसएमएस के जरिये भी परिणाम चेक कर सकेंगे।

    रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    • CBSE 10th 12th Result 2025 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    पास होने के लिए न्यूनतम मार्क्स

    बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम सभी विषयों में अलग अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। छात्र ध्यान रखें कि पासिंग मार्क्स थ्योरी एवं प्रैक्टिकल में अलग अलग प्राप्त करना होगा। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- CBSE Class 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अगले महीने इस डेट में हो सकता है जारी, मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड