CBSE Class 10th Result 2026 OUT: सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट जारी, DigiLocker एवं SMS से करें चेक, 93.70% पास
सीबीएसई सेकेंडरी (10th) क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स डिजीलॉकर एसएमएस उमंग एप से चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

CBSE Class X Result 2026 OUT
HighLights
सीबीएसई 10th रिजल्ट होने वाला है जारी।
डिजीलॉकर, बोर्ड की वेबसाइट के साथ ही SMS से चेक किया जा सकता है परिणाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 25 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र डिजीलॉकर की वेबसाइट के साथ ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से भी CBSE Class X Result 2026 चेक कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च तक करवाया गया था।
एसएमएस एवं वेबसाइट से चेक करें नतीजे
छात्र डिजीलॉकर के अलावा सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in के अलावा उमंग एप एवं एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कीपैड फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको cbse10 <स्पेस> अपना रोल नंबर <स्पेस> जन्म तिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर टाइप करें करके 7738299899 पर भेजना होगा। आपकी सहूलियत के लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
DigiLocker से चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट के साथ ही डिजीलॉकर द्वारा छात्रों को आईडी एक्टिव लें। जिन छात्रों के पास अपार आईडी नहीं है वे नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी आईडी एक्टिव कर सकते हैं।
- छात्र सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Get Started पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल दर्ज करें।
- OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
- इसके बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जायेगा इससे आप सीधे रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आपको बता दें सीबीएसई 10th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 25 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। अब इन सभी स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता पिता को भी रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है।
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10th रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, डिजीलॉकर ने किया ट्वीट