Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Class 12 Result Date: उल्टी गिनती शुरू, कभी भी आ सकता है सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट, 4 स्टेप्स में मार्कशीट कर पाएंगे डाउनलोड

    Updated: Mon, 11 May 2026 09:25 AM (IST)

    सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12th क्लास का रिजल्ट इस वीक में कभी भी जारी कर दिया जायेगा। अनुमान के मुताबिक रिजल्ट 12 से 15 मई के बीच आने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    cbse 12th result 2026

    cbse 12th result 2026

    HighLights

    1. सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द।

    2. वेबसाइट, डिजीलॉकर, SMS से चेक कर सकेंगे नतीजे।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई 12th बोर्ड एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था जिसमें 18.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। अब इन सभी छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो इस वीक में कभी भी खत्म हो सकता है। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पहले ही 12वीं कक्षा के रिजल्ट को मई के तीसरे सप्ताह में जारी किये जाने की जानकारी दी थी। इसके अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट को लेकर coming soon आ रहा है। ऐसे में अनुमान है कि नतीजे जल्द ही आ सकते हैं।

    क्या 11 मई को जारी होगा CBSE 12th Result

    सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक सीबीएसई 12th क्लास का रिजल्ट 11 मई को जारी किया जायेगा। लेकिन, हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई बोर्ड या अधिकारियों द्वारा ऐसी कोई भी जानकारी अभी नहीं दी गई है। 
    11 मई को CUET UG exam की शुरुआत भी हो रही है, ऐसे में मुमकिन है कि आज नतीजों की घोषणा नहीं की जाएगी। उम्मीद है कि 12 से 15 मई के बीच किसी भी डेट में नतीजों की घोषणा की जाएगी।

    परिणाम के साथ टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी

    सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाती है। ऐसा छात्रों के बीच से प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए किया गया है, जिससे कि स्टूडेंट्स के मन में एक दूसरे के प्रति हीन भावना पैदा न हो।

    अगर फेल हो जाएं, तो ऐसे हो पाएंगे पास

    सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में अगर कोई स्टूडेंट फेल हो जाता है तो उसे परेशान और हताश होने की जरूरत नहीं है। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन करवाया जायेगा। कंपार्टमेंट के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होंगे। छात्र तय तिथियों में आवेदन करके दोबारा परीक्षा दे सकेंगे और पास होकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

    खबरें और भी

    केवल 4 स्टेप्स में मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड

    • स्टेप 1: सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
    • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • स्टेप 3: अब आपको नए पेज पर रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं एडमिट कार्ड आईडी भरकर सबमिट करना होगा।
    • स्टेप 4: इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    ध्यान रखें की नतीजे आने के दिन छात्र केवल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी की प्रति ही डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट बोर्ड द्वारा कुछ दिनों में स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप अपने विद्यालय में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- CBSE Class 12 Result 2026: वेबसाइट SMS Digilocker उमंग एवं फोन करके चेक किया जा सकेगा सीबीएसई 12th रिजल्ट, नतीजे जल्द