Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Compartment Exam 2026: 15 जुलाई को होगा कंपार्टमेंट एग्जाम, 163800 को देनी होगी परीक्षा; रजिस्ट्रेशन 2 जून से शुरू

    Updated: Thu, 14 May 2026 10:48 AM (IST)

    सीबीएसई ने कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी कर दिया है। इस बार कक्षा बारहवीं की परीक्षा में कुल 163800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। ...और पढ़ें

    CBSE Compartment Exam 2026 Date: जल्द ही आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।

    CBSE Compartment Exam 2026 Date: जल्द ही आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।

    HighLights

    1. इस साल 163800 छात्रों की आई कंपार्टमेंट।

    2. कंपार्टमेंट परीक्षा 2 जून से शुरू।


    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने कक्षा बारहवीं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी कर दिया है। इस साल सीबीएसई की परीक्षा में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20% रहा है, जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.86 और छात्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 है।

    इसके साथ ही इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा में कुल 163800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। ऐसे में जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए हैं। उन छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र सीबीएसई द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं।

    कब होगा कंपार्टमेंट एग्जाम

    सीबीएसई की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 15 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं, जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। इसके साथ ही वे छात्र भी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनकी एक या दो विषय में कंपार्टमेंट आई है।

    रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू

    कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 02 जून से शुरू हो जाएंगे। एलओसी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ ही आवेदन से संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन सीबीएसई की ओर से जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हो सकते हैं, जो पिछले साल 2025 की कंपार्टमेंट परीक्षा में पास नहीं पाए थे। 

    खबरें और भी

    इतने 1,63,800 स्टूडेंट्स की आई कंपार्टमेंट

    इस बार सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस बार कक्षा बारहवीं की परीक्षा में कुल 15,07,109 छात्र पास हुए है, जबकि 1,63,800 छात्रों की परीक्षा में कंपार्टमेंट आई है। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

    यह भी पढ़ें: CBSE Board 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर एक्टिव, 85.20% स्टूडेंट्स पास; ये रहा चेक करने का Direct Link