Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3 लॉन्च होने में नहीं बचे हैं अब ज्यादा दिन, पढ़ें इससे जुड़ी जरूरी डिटेल

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 04:37 PM (IST)

    Chandrayaan 3 चंद्रयान-3 मिशन का मकसद है कि चंद्रमा की सतह पर उतरना और उसका परीक्षण करना है। बता दें कि चंद्रयान-3 पहले लांच किये गए चंद्रयान-2 का फॉल ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3: इसरो के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार चंद्रयान 3 को लॉन्च में होने अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
    Chandrayaan 3: इसरो के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार चंद्रयान 3 को लॉन्च में होने अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

    एजुकेशन डेस्क। Chandrayaan 3: इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार चंद्रयान 3 को लॉन्च में होने अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अगले सप्ताह की 14 जुलाई, 2023 की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर इसे लॉन्च किया गया जाएगा। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन(Indian Space Research Organisation, ISRO) ने इस संबंध में ऑफिशियल जानकारी जारी भी दे दी है। इस संबंध में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने हाल ही में कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। अब, ऐसे में जब लॉन्चिंग की डेट नजदीक आ रही है तो आइए डालते हैं इससे जुड़े कुछ जरूरी फैक्ट्स पर एक नजर।

    चंद्रयान-3 मिशन का मकसद है कि चंद्रमा की सतह पर उतरना और उसका परीक्षण करना है। बता दें कि चंद्रयान-3, पहले लांच किये गए चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है। हालांकि, इस बार इसमें अतिरिक्त सेंसर को जोड़ा गया है। इसके साथ ही इसमें गति को मापने के लिए एक ‘लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर’ सिस्टम इंस्टाल किया गया है। चंद्रयान-3 मिशन के एल्गोरिदम में भी परिवर्तन किया गया है

    कब लॉन्च हुआ था चंद्रयान- 2

    चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। 14 अगस्त को लैंडर और रोवर ने पृथ्वी की कक्षा छोड़ी थी। छह दिन बाद इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। 6 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस वक्त यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर दूर था तभी इसका इसरों से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है। इसके बाद से ही इसरो तीसरे मिशन पर काम कर रहा है। वहीं, अब फाइनली जाकर वह दिन आने वाला है, जब चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च होने वाला है।