विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Children's Day 2023: क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, यहां से जानें इतिहास और महत्व

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 13 Nov 2023 01:53 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2023 09:02 AM (IST)

Childrens Day 2023 हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को प्रतिवर्ष बाल दिवस ...और पढ़ें

Children's Day 2023: बाल दिवस इतिहास,महत्व आदि जानकारी यहां से करें चेक। (Image-freepik)
Children's Day 2023: बाल दिवस इतिहास,महत्व आदि जानकारी यहां से करें चेक। (Image-freepik)

HighLights

  1. प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस।
  2. पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है बाल दिवस।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Children's Day 2023: हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस यानी कि चिल्ड्रेंस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल्स में गीत- संगीत, भाषण, स्लोगन, खेल से जुड़ी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और बच्चों को स्पेशल फील करवाया जाता है। इस दिन स्कूल की ओर से बच्चों को गिफ्ट आदि भी दिए जाते हैं।

इसलिए मनाया जाता है बाल दिवस

बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर के दिन मनाया जाता है। पंडित नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू का, बच्चों के लिए प्यार और सम्मान के चलते ही उनके मरणोपरांत उनके जन्मदिन को बच्चों को समर्पित कर दिया गया।

(Image-freepik)

संसद में पारित हुआ था प्रस्ताव

पंडित जवाहर लाल नेहरू का 27 मई 1964 को निधन हो गया था। उसी वर्ष उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला किया गया। पंडित नेहरू को सम्मान देने के लिए संसद में सर्वसम्मति से बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी और तभी से इस दिन को इस दिन मनाया जा रहा है।

बाल दिवस मनाने का क्या है मुख्य उद्देश्य

पंडित नेहरू के अनुसार बच्चे ही हमारे समाज का आधार हैं। इसलिए इस दिन को बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल करने और उनको अच्छी शिक्षा देने के साथ ही लोगों को इस बारे में जानकारी देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।

दुनियाभर में 20 नवंबर को मनाया जाता है चिल्ड्रेन डे

संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से दुनियाभर में बाल दिवस 20 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भारत में भी पहले यह दिन 20 नवंबर को ही मनाया जाता था लेकिन 1964 के बाद से पंडित नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस दिन को 14 नवंबर 2023 को मनाया जाने लगा। भारत के अलावा अन्य देशों में अभी भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Career in Merchant Navy: मर्चेंट नेवी में कैसे बनाएं करियर, यहां से जानें प्रॉसेस