Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CLAT 2025 Answer key: CNLU ने क्लैट एग्जाम उत्तर कुंजी की जारी, इन डेट्स में रहेगा ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 04:22 PM (IST)

    कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) की ओर से CLAT 2025 Answer key आज 4 बजे डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी है। इसके बाद परीक्षा में भाग लेने वाले ...और पढ़ें

    CLAT 2025 Answer key ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर हुई जारी।
    CLAT 2025 Answer key ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर हुई जारी।

    HighLights

    1. क्लैट 2025 आंसर की आज 4 बजे जारी।
    2. कल 4 बजे तक ऑब्जेशन दर्ज करने का रहेगा मौका।
    3. 9 दिसंबर को जारी होगी फाइनल उत्तर कुंजी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 दिसंबर 2024 को करवाया गया। अब कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) की ओर से प्रोविजनल आंसर की कर कर दी गई है। क्लैट आंसर की आज शाम 4 बजे डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई गई है। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

    इन डेट्स में दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आंसर की द्वारा सभी परीक्षार्थी अपने प्रश्न उत्तरों का अच्छे से मिलान कर सकेंगे और अगर इस दौरान वे अगर किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर पाएंगे। ऑब्जेक्शन विंडो आज शाम 4 बजे से लेकर 3 दिसंबर 2024 शाम 4 बजे तक एक्टिव रहेगी। दर्ज की गई आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

    CLAT 2025 Answer key Link 

    महत्वपूर्ण डेट्स

    आंसर की से संबंधित डिटेल के साथ ही क्लैट 2025 के लिए अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है जिनकी डिटेल निम्नलिखित है-

    • प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि: 2 दिसंबर 2024
    • आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथियां: 2 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 सायं 4 बजे तक
    • फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि: 9 दिसंबर 2024
    • CLAT 2025 Results जारी होने की तिथि: 10 दिसंबर 2024
    • काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 11 दिसंबर 2024
    • काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 20 दिसंबर 2024

    आंसर की डाउनलोड करने के महत्वपूर्ण बिंदु

    आज शाम 4 बजे प्रोविजनल आंसर की जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर CLAT 2025 बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा। उसके बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर पायेंगे।

    खबरें और भी

    छात्र ध्यान रखें कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन लॉ क्षेत्र में ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करवाया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन प्रति वर्ष होता है। इस एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- HP High Court Recruitment 2024: एचपी हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई