CM SHRI Schools Admission Test 2026: दिल्ली में सीएम श्री एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन जारी, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म
सीएम श्री एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए 12 मार्च तक फॉर्म भरा जा सकता है। जो भी अविभावक इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से अपने बच्चों के एडमिशन दिलवाना चाहते ...और पढ़ें

CM SHRI Schools Admission Test 2026
HighLights
सीएम श्री एडमिशन टेस्ट के लिए 12 मार्च है लास्ट डेट।
edudel.nic.in पर ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 6, 9 एवं 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन जारी है। इन कक्षाओं में प्रवेश सीएम श्री एडमिशन टेस्ट 2026 के जरिये दिए जायेंगे। ऐसे में जो भी अविभावक इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आवेदन स्टार्ट होने की तिथि | 27 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 12 मार्च 2026 |
| कक्षा 6 व 9 के लिए संभावित परीक्षा तिथि | मार्च 2026 |
| कक्षा 11 के लिए एग्जाम डेट | मई 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | घोषित की जाएगी |
| 6वीं एवं 9वीं के एडमिशन पूर्ण होने की डेट | 30 अप्रैल 2026 |
आवेदन की स्टेप्स
सीएम श्री एडमिशन टेस्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म अविभावक स्वयं ही घर बैठे भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है-
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर CM SHRI Schools Admission Test - 2026 पर क्लिक करना होगा।
- Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें- Google में नौकरी पाने का क्या है प्रॉसेस, चयन सैलरी आवेदन सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक