Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, इन तारीखों के एग्जाम भी अगले आदेश तक टले

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 12:51 PM (IST)

    Bihar Police Constable Exam 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 7 अक ...और पढ़ें

    Bihar Police Constable Exam: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के संबंध में सीएसबीसी ने अहम फैसला लिया है।
    Bihar Police Constable Exam: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के संबंध में सीएसबीसी ने अहम फैसला लिया है।

    HighLights

    1. 7 और 15 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम भी अगले आदेश तक टले
    2. बिहार पुलिस में 21391 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां होनी हैं
    3. जल्द घोषित होंगी परीक्षा की नई तारीखें

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Bihar Police Constable Exam: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के संबंध में सीएसबीसी ने अहम फैसला लिया है। केंद्रीय चयन पर्षद (Central Selection Board of Constable, CSBC) की ओर एक अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा की कैंसिल कर दी गई है। पर्षद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि, 1 अक्टूबर, 2023 को दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में काफी संख्ख्या में नकल करते हुए इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए हैं। इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इससे संबंधित नोटिफिकेशन की जांच कर कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सूचना को पढ़ सकते हैं। 

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

    पर्षद ने आगे कहा कि, अन्य जगहों पर भी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसके चलते 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, 7 अक्टूबर, 2023 और 15 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित परीक्षा भी अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नई तारीखों की जांच करने के लिए समय-समय पर पोर्टल पर विजिट करते रहें।  बता दें कि है कि बिहार पुलिस में 21391 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

    इसके अलावा, बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के 1275 रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ज्यादा जानकारी उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके bpssc.bih.nic.in प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदक अप्लाई कर पाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: BPSSC Recruitment 2023: बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 5 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

    खबरें और भी