विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSIR NET Result 2026 Link: सीएसआईआर नेट जून रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Updated: Sun, 30 Aug 2026 09:41 AM (IST)

एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट जून सेशन का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR NET Result June 2026

CSIR NET Result June 2026

HighLights

  1. सीएसआईआर नेट रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की जारी।

  2. डायरेक्ट इस पेज पर दिए लिंक से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी तुरंत ही परिणाम की जांच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। ध्यान रखें कि सभी अभ्यर्थी रिजल्ट ऑनलाइन ही देख सकते हैं, पर्सनल रूप से किसी को भी स्कोरकार्ड नहीं भेजा जायेगा।

1.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

आपको बता दें कि जून 2026 सेशन की परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 76463 पुरुष अभ्यर्थी, 111074 महिला अभ्यर्थी और 2 थर्ड जेंडर के अभ्यर्थी थे। कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 1,50,057 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 90,380, महिला उम्मीदवारों की संख्या 59,675 और थर्ड जेंडर की संख्या 2 थी।

इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • स्टेप 1: सीएसआईआर नेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल साइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: वेबसाइट पर लेटेस्ट न्यूज में आपको Candidate Activity में Release of Scores for Joint CSIR UGC NET June 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR NET Result 2026 Link

Final Answer Key for Joint CSIR UGC-NET June 2026

विषयों के अनुसार परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया गया था। परीक्षा का आयोजन कुल 5 विषयों के लिए करवाया गया था। विषय के अनुसार लाइफ साइंसेज परीक्षा में 67650, गणितीय विज्ञान में 24964, फिजिकल साइंस में 21810, केमिकल साइंस 30885 और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान विषय की परीक्षा में 4748 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी

एनटीए द्वारा नतीजे जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। प्रोविजनल उत्तर कुंजी 16 अगस्त को जारी की गई थी जिस पर 18 अगस्त तक ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की पर चैलेंज नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 16 साल की उम्र में दुनिया के पहले CA बन गए लक्ष्मणन मेयप्पन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ शामिल