Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर नेट रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, जानें कहां और कैसे चेक कर पाएंगे नतीजे

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 01:24 PM (GMT+05:30)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई सेशन का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ...और पढ़ें

    CSIR UGC NET Result 2024 जल्द हो सकता है घोषित।
    CSIR UGC NET Result 2024 जल्द हो सकता है घोषित।

    HighLights

    1. सीएसआईआर नेट रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।
    2. लिंक csirnet.nta.ac.in पर होगा एक्टिवेट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जुलाई 2024 सेशन की परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 जुलाई को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद 9 अगस्त को एनटीए की ओर से आंसर की जारी की गई थी जिस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका 11 अगस्त तक दिया गया था। अब एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसआईआर नेट रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।

    कहां और कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

    • सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होते ही आप रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट देखने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
    • सीएसआईआर नेट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

    फाइनल आंसर की भी नतीजों के साथ होगी जारी

    एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा। रिजल्ट एवं आंसर की से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

    यह भी पढ़ें- NCERT Recruitment 2024: प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

    खबरें और भी