विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CTET Admit Card 2024: जारी होने जा रहा है सीटीईटी एडमिट कार्ड, जानिए कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

Updated: Thu, 27 Jun 2024 01:02 PM (IST)

CTET Admit Card 2024 अगर आप भी देने जा रहे हैं केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET और इसके एडमिट कार्ड जारी होने का कर रहे हैं इंतजार तो जानिए यह कब ...और पढ़ें

ctet.nic.in पर जारी होगा CTET परीक्षा का एडमिट कार्ड।
ctet.nic.in पर जारी होगा CTET परीक्षा का एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 पर अहम अपडेट।
  2. सीबीएसई जल्द ही जारी करने जा रहा है एडमिट कार्ड।
  3. ctet.nic.in से कर पाएंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE जल्द ही परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। इससे पहले उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जिसे परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर से डाउनलोड किया जा सकता है।

एग्जाम सिटी स्लिप में अभ्यर्थी चेक कर पाएंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में है। इसके अलावा परीक्षा के केंद्र, समय और अन्य जरूरी जानकारियां इसके एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराई जाएंगी। बोर्ड किसी भी समय एडमिट कार्ड रिलीज कर सकता है, ऐसे में अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए।

कैसे चेक करें एडमिट कार्ड

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद उसकी डाउनलोड लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर मिल जाएगी। लिंक पर जाकर उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से उसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट भी निकालना होगा, क्योंकि परीक्षा के दिन उसे साथ लेकर जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- CBSE Revaluation Result 2024: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं, 12वीं पुनर्मुल्यांकन परीक्षा का रिजल्ट, Direct Link से कर लें चेक