विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CTET Exam Date 2026: सीटीईटी सितंबर एग्जाम डेट कभी भी हो सकती है घोषित, सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड पर ये है अपडेट

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:26 PM (IST)

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में कहा गया था कि एप्लीकेशन पोर्टल क्लोज होने के बाद सीटीईटी परीक्षा तिथि घोषित कर ...और पढ़ें

CBSE CTET Exam Date 2026

CBSE CTET Exam Date 2026

HighLights

  1. सीटीईटी परीक्षा क तैयारियां कर दें तेज।

  2. कभी भी हो सकती है एग्जाम डेट की घोषणा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 एग्जाम की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सीबीएसई की ओर से कभी भी सीटीईटी परीक्षा तिथि की घोषणा की जा सकती है। आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से नोटिस जारी कर कहा गया था कि आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद एग्जाम डेट की घोषणा की जाएगी।

6 सितंबर को होने वाली परीक्षा हो गई थी स्थगित

पहले सीबीएसई द्वारा सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 6 सितंबर को करवाया जाना था जिसे स्थगित कर 1 सितंबर तक दोबारा आवेदन पोर्टल खोला गया था।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एग्जाम डेट घोषित होने के बाद सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। पिछले पैटर्न को देखें तो एग्जाम डेट से 10 से 15 दिन पूर्व परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी होंगे।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

आपको बता दें कि सीबीएसई द्वारा सीटीईटी परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाता है। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए टाइमिंग अपरान्ह 2:30 से शाम 5 बजे तक रहेगी।
पहली शिफ्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर 120 मिनट पहले यानी कि सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को केंद्र पर दोपहर 12:30 पर रिपोर्ट करना होगा।

सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सिटी स्लिप/ प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

एग्जाम पैटर्न

सीबीएसई की ओर से पेपर 1 व पेपर 2 एग्जाम के लिए पैटर्न अलग-अलग तय किया गया है। दोनों ही पेपर में उम्मीदवारों को कुल 150 अंकों के लिए 150 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं।

पेपर 1 एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
(i) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(ii) गणित (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(iii) पर्यावरण अध्ययन (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(iv) भाषा I (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(v) भाषा II (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
कुल (Total) 150 MCQs 150 अंक

पेपर 2 एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
(i) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(ii) गणित और विज्ञान


(गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए)
60 MCQs 60 अंक
या    
(iii) सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान


(सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)
60 MCQs 60 अंक
(iv) भाषा I (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(v) भाषा II (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
कुल (Total) 150 MCQs 150 अंक

यह भी पढ़ें- CTET Syllabus 2026: सीटीईटी पेपर 1 व 2 एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस, PDF भी कर सकते हैं डाउनलोड