Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CUET PG 2023 Admit Card: 24 और 25 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 03:54 PM (IST)

    CUET PG 2023 Admit Card अगर किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (पीजी) 2023 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या जांचने में कठिनाई होती ...और पढ़ें

    CUET PG 2023 Admit Card: 24 और 25 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी,
    CUET PG 2023 Admit Card: 24 और 25 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी,

    एजुकेशन डेस्क। CUET PG 2023 admit card: 24 और 25 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 24 जून और 25 जून को आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन तिथियों में, जिन उम्मीदवारों को शामिल होना है वे आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र की जांच करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उन्हें आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

    CUET PG 2023 admit card: How to download: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें। इसके बाद आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

    हेल्पलाइन पर कर सकते हैं कॉल  

    अगर किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (पीजी) 2023 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या जांचने में कठिनाई होती है तो वह cuet-pg@nta.ac.in पर एक ईमेल लिख सकता है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो 011- पर 40759000/011-69227700 कॉल कर सकते हैं। वहीं, इससे संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवारों सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट जाकर विजिट करना होगा।