Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Police Bharti 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के 7565 पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता व अन्य डिटेल यहां करें चेक

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 09:55 AM (IST)

    एसएससी की ओर से कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के 7565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। 12th पास ऐसे अभ् ...और पढ़ें

    Delhi Police Bharti 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    Delhi Police Bharti 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
    2. 21 अक्टूबर तक रहेगा ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।
    3. 22 अक्टूबर तक जमा की जा सकेगी फीस।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एवं महिला) के 7565 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। 22 अक्टूबर तक फीस जमा करने का मौका रहेगा।

    दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए योग्यता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा मेल कैंडिडेट के पास ड्राइविंग लाइसेंस (कार या मोटरसाइकिल) PE & MT के समय तक होना चाहिए।

    उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले एवं 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    आवेदन स्टार्ट होने की तिथि 22 सितंबर 2025
    ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2025
    फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025
    फॉर्म में करेक्शन करने की डेट 29 से 31 अक्टूबर 2025
    कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम की संभावित डेट दिसंबर 2025/ जनवरी 2026

    कैसे करें अप्लाई

    खबरें और भी

    • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
    • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 7565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव मेल के लिए 4408 पद, कॉन्स्टेबल मेल [Ex-Servicemen (Others)] के लिए 285 पद, कॉन्स्टेबल मेल [Ex-Servicemen (Commando)] के लिए 376 पद और कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव फीमेल के लिए 2496 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- BSSC Stenographer Vacancy 2025: इंटर पास युवाओं के पास सरकारी नौकरी का मौका, बिहार स्टेनो भर्ती के लिए आवेदन 25 सितंबर से