विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिज्नी कंपनी ने पूरे किये 100 साल, जानें ओस्टवॉल्ड कार्टून से लेकर मिकी माउस बनने की रोचक कहानी

Published: Mon, 14 Oct 2024 03:29 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2024 05:15 PM (IST)

वॉल्ट डिज्नी कंपनी 16 अक्टूबर को अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस कंपनी को वॉल्ट डिज्नी ने अपने ...और पढ़ें

Disney company: यहां से पढ़ें डिज्नी कंपनी की रोचक कहानी। (file photo)
Disney company: यहां से पढ़ें डिज्नी कंपनी की रोचक कहानी। (file photo)

HighLights

  1. 16 अक्टूबर 1923 को हुई थी डिज्नी की शुरुआत।
  2. वॉल्ट डिज्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर किया था कंपनी का निर्माण।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आप सभी मिकी माउस को तो जानते ही होंगे, आखिर जानें भी क्यों न, यह कार्टून की दुनिया के एक बेताज बादशाह है जिसने बच्चों, बड़ों से लेकर बुजुर्गों तक में अपनी पहुंच बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनियाभर में प्रसिद्ध मिकी माउस कार्टून को किसी कंपनी में बनाया था। अगर नहीं तो आप यहां से इसकी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

डिज्नी कंपनी का निर्माण

मिकी माउस कार्टून को डिज्नी कंपनी ने बनाया था। आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को इस  कंपनी ने अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस कंपनी की स्थापना 16 अक्टूबर 1923 को हुई थी। इस कंपनी को वॉल्ट डिज्नी एवं उनके भाई ने मिलकर शुरू किया था।

वॉल्ट डिज्नी ने पहले शुरू किया था एनिमेशन स्टूडियो

इस कंपनी को शुरू करने से पहले वॉल्ट डिज्नी ने एनिमेशन पर आधारित स्टूडियो लॉफ ओ ग्राम शुरू किया था। इस स्टूडियो में परी कथाओं पर आधारित कार्टून का निर्माण किया जाता है। लेकिन उसके खरीददार न मिलने के चलते यह कंपनी दो साल के अंदर ही दिवालिया घोषित हो गई।

16 अक्टूबर 2023 को हुई डिज्नी की शुरुआत

लॉफ ओ ग्राम स्टूडियो के दिवालिया होने के बावजूद वॉल्ट डिज्नी ने हार नहीं मानी और उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर 16 अक्टूबर 1923 को डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो को स्थापित किया। पहले तो इस कंपनी को काफी घाटा झेलना पड़ा। इस कंपनी ने यूनिवर्सल स्टूडियों के साथ मिलकर अपने पहले कार्टून "ओस्टवॉल्ड- द लकी रैबिट" को बनाया। वर्ष 1928 में इस कार्टून के राइट्स यूनिवर्सल स्टूडियों के पास चले गए। वे इसे लेकर फिल्मों का निर्माण करने लगे। लेकिन वर्ष 2006 में वॉल्ट डिज्नी कंपनी के पास एक बार फिर से इसके अधिकार वापस आ गए।

(file photo)

1928 में पड़ी मिकी माउस की नींव

वर्ष 1928 में ओस्टवॉल्ड- द लकी रैबिट के अधिकार यूनिवर्सल स्टूडियों के पास जाने के बाद डिज्नी ने मोरटाइमर नाम के कार्टून का निर्माण किया। इस कार्टून का नाम बाद में बदलकर मिकी माउस कर दिया गया जिसके बाद से आज तक यह इसी नाम से जाना जाता है। नाम बदलने के पीछे वॉल्ट डिज्नी की पत्नी का हाथ था क्योंकि उन्हें यह नाम पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे बदलकर मिकी माउस रखने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें -  232 साल पहले आज ही के दिन व्हाइट हाउस की रखी गई थी नींव, जानें 55 हजार वर्गफीट में फैली इस इमारत का इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।