Education Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर में कई नई योजनाओं का एलान, देखें रिपोर्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यूनियन बजट (Union Budget 2026) पेश कर दिया गया है। इस बार एजुकेशन बजट 1.28 लाख करोड़ से बढ़कर 1.30 लाख करोड़ तक जाने की उ ...और पढ़ें

Budget 2026
HighLights
आम बजट 2026 लोकसभा में पेश
एजुकेशन क्षेत्र में सस्ती शिक्षा, मेडिकल-आईआईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, AI पर फोकस।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट आज यानी 1 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 9वीं बार आम बजट को संसद में पेश किया है। बजट में एजुकेशन सेक्टर पर सबकी निगाहें रहती हैं। इस बार एजुकेशन बजट में कई नई योजनाओं को लागू किया गया है।
एजुकेशन सेक्टर को क्या मिला?
- अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये के खर्च से बायो फार्मा शक्ति की स्थापना करके भारत को एक ग्लोबल बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
- तीन नए संस्थान खुलेंगे। 3 नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPERs) स्थापित किए जाएंगे। 7 मौजूदा NIPERs को अपग्रेड किया जाएगा।
- AI एप्लीकेशन और युवा शक्ति-संचालित बजट पर रहा फोकस।
- आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा। वेटरनरी प्रोफेशनल्स की संख्या 20 हजार तक बढ़ाने के लिए वेटनरी और पैरा वेटरनरी कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
- नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFFED) टियर 2-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर ध्यान।
- 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों (AIIAs) की स्थापना का एलान।
- देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा।
- इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सेंटर स्थापित करके जिला अस्पतालों में 50% क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
- 5 निजी विश्वविद्यालय खोलने में मदद की जाएगी।
- राज्यों को 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब स्थापित करने में सहायता देने का एलान।
- पूरे देश में 20 हजार आइकॉनिक साइट्स के लिए 10 हजार टूरिस्ट गाइड्स तैयार किए जाएंगे।
- देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब शुरू करने की घोषणा की गई। इससे भारत के एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (ABGC) सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
- CA, CS और CMA संस्थानों यानी- ICAI, ICSI, ICMAI को प्रोफेशनल सपोर्ट देगी।
एजुकेशन बजट में इन पर थीं निगाहें
- इस बार के एजुकेशन बजट को और बढ़ने की उम्मीद है। अभी हमारे देश में समग्र बजट का केवल 2.8% से 3% ही एजुकेशन सेक्टर के लिए आवंटित किया जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों और UNESCO के मुताबिक भारत को कुल GDP का 6 प्रतिशत तक एजुकेशन बजट के लिए होना चाहिए।
- एजुकेशन का मुख्य लक्ष्य रहेगा कि सभी को समान रूप से सस्ती शिक्षा उपलब्ध हो सके।
- मेडिकल-आईआईटी इंफ्रास्ट्रचर में सुधार के साथ ही इस बार संस्थानों में सीट बढ़ने की भी उम्मीद है।
- इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार आर्थिक तरक्की के लिए स्कूलों में स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देना जरूरी है। इस पर नई घोषणाएं और योजनाएं लागू होने की उम्मीद है।
पिछले 5 वर्षों में एजुकेशन बजट
पिछले 5 वर्षों में एजुकेशन बजट में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2021-22 में एजुकेशन बजट 93 हजार करोड़ रुपये थे जो 2025-26 आते-आते 1,28,650 करोड़ तक पहुंच गया है। इस बार यह 1.30 करोड़ से अधिक जाने की उम्मीद है। जानें पिछले 5 वर्षों में एजुकेशन बजट पर कितना पैसाआवंटित किया गया है।
| वित्त वर्ष | बजट आवंटन |
| 2021-22 | 93,224 करोड़ |
| 2022-23 | 1,04,278 करोड़ |
| 2023-24 | 1,12,899 करोड़ |
| 2024-25 | 1,20,627 करोड़ |
| 2025-26 | 1,28,650 करोड़ |
![WhatsApp Image 2026-02-01 at 10.22.20]()
इस बार एजुकेशन बजट 2026 में इन पर रहेंगी निगाहें
- एजुकेशन बजट को 6% तक पहुंचाने का लक्ष्य।
- सभी को समान रूप से सुलभ शिक्षा देने के लिए GST को 18% से घटाने का लक्ष्य।
- सस्ती शिक्षा, मेडिकल-आईआईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, AI को लेकर नई घोषणाएं।
- मेडिकल-आईआईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के साथ ही सीटें बढ़ाने का लक्ष्य।
- शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए नई योजनाएं व खर्च में बढ़ोत्तरी का लक्ष्य।
- स्कूलों और कॉलेजों में एआई लैब (AI Labs) और रोबोटिक्स के लिए अलग से फंड की व्यवस्था।
- उच्च शिक्षा में रिसर्च पर को बढ़ावा।
बजट 2026 की मुख्य बातें
10:15 बजे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। सुबह 11.00 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। इसके बाद वित्त मंत्री बजट भाषण प्रस्तुत करेंगी। भाषण के शुरुआती हिस्से में सरकार की उपलब्धियों और अहम आंकड़ों का उल्लेख होगा। दोपहर 1 से 2 बजे के बीच वित्त मंत्री पत्रकार सम्मेलन कर बजट की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी देंगी।
