Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Explainer: क्या है ओजोन परत? यहां से जानें इसके निर्माण, महत्व और प्रभाव की पूर्ण जानकारी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 06:52 PM (IST)

    Explainer ओजोन लेयर पृथ्वी से ऊपर समताप मंडल में स्थित है। यह धरती का कवच माना जाती है। यह लेयर 3MM मोटी होती है जो हमारी धरती पर सूर्य की पराबैंगनी क ...और पढ़ें

    Explainer: ओजोन परत के बारे में पूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें।
    Explainer: ओजोन परत के बारे में पूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें।

    Explainer on Ozone Layer: हम सभी ने अध्ययन करते समय ओजोन परत के बारे में तो जरूर पड़ा होगा जो हमारे वायुमंडल का कवच बनकर पृथ्वी को जीवन जीने योग्य बनाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ओजोन परत का निर्माण कैसे होता है? इसके अलावा ओजोन परत क्या और हमारे जीवन में इसका क्या महत्व और प्रभाव है? अगर आपको इन सवालों के जवाब नहीं पता है तो हम आज इन सभी की जानकारी यहां उपलब्ध करवा रहे हैं, जिसको पढ़कर आप आसानी से ओजोन परत के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    What is Ozone Layer: क्या है ओजोन लेयर?

    ओजोन परत को हमारी पृथ्वी का कवच माना जाता है। ओजोन लेयर पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर के बाद 40 किलोमीटर तक फैली हुई है जिसे समताप मंडल कहा जाता है। यह लेयर 3MM की होती है जो पृथ्वी पर सूर्य की पराबैंगनी किरणों को आने से रोकती है। अगर ये किरणें सीधे धरती पर आएंगी तो इससे समुद्री जीवन खत्म होने के साथ ही मनुष्य में कैंसर, मोतियाबिंद जैसी बीमारियां जन्म ले लेंगी।

    Explainer: ओजोन लेयर का कैसे होता है निर्माण?

    ओजोन परत एक रासायनिक प्रक्रिया के द्वारा बनती है। इसके निर्माण में ऑक्सीजन पर सूर्य की पराबैंगनी विकिरणों के प्रभाव से होता है। इसके निर्माण में पराबैंगनी किरणें ऑक्सीजन अणु को दो भागों में विभाजित कर देती हैं। इसके बाद यह रिएक्ट कर ऑक्सीजन परमाणु एक ऑक्सीजन अणु के साथ जुड़ जाता है और एक ओजोन अणु (O3) का निर्माण करता है। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है जिसके चलते हमारे वायुमंडल में इसका ओजोन लेयर का निर्माण हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है 2D और 3D, जानें 2D एवं 3D टेक्नोलॉजी में अंतर

    Explainer: हमारे जीवन में ओजोन लेयर का महत्व और प्रभाव

    अगर ओजोन लेयर विघटित हो जाए तो इसका प्रभाव हमारे वायुमंडल और शरीर पर डायरेक्ट देखने को मिलेगा। लोग मोतियाबिंद और त्वचा कैंसर का शिकार होने लगेंगे जिसके चलते पृथ्वी पतन की ओर बढ़ जाएगी। इसके साथ ही या समुद्री जीव-जंतुओं पर भी बुरा प्रभाव डालेगी। इसके साथ ही इसका हमारे जीवन में महत्व भी है। ओजोन परत हमें डायरेक्ट बहुत से खतरनाक गैसों से बचाने का काम करती है। इसके अलावा यह परत हमें किसी न किसी रूप में यूवी, ए, बी और सी रेज से बचाने का काम भी करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Explainer: जानें क्या है स्पोर्ट्स कोटा, खेल के दम पर मिलेगी सरकारी नौकरी