Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    February Exam Calendar 2025: फरवरी में शुरू होगा परीक्षाओं का दौर, UP और CBSE बोर्ड सहित होंगे ये बड़े एग्जाम

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 08:46 AM (IST)

    यूपी सीबीएसई बिहार और एमपी बोर्ड सहित कई अन्य राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के महीने में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कई अन्य बड़े रिक्रूटमेंट एग्ज ...और पढ़ें

    February Exam Calendar 2025: फरवरी में बोर्ड परीक्षाओं के अलावा, कई अन्य बड़े एग्जाम कराएं जाएंगे।
    February Exam Calendar 2025: फरवरी में बोर्ड परीक्षाओं के अलावा, कई अन्य बड़े एग्जाम कराएं जाएंगे।

    HighLights

    1. 15 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
    2. ISC की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होगी
    3. यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी को परीक्षाओ का महीना कहे तो गलत नहीं होगा। इसकी वजह है, क्योंकि इस महीने में सीबीएसई, सीआईएससीई समेत देश के विभिन्न राज्यों की भी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा, कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी कंडक्ट कराई जाएंगी। इनमें मध्य प्रदेश की अहम परीक्षा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा सहित अन्य शामिल हैं। आइए डालते हैं इस महीने में होने वाले परीक्षाओं पर एक नजर।

    एग्जाम 

    परीक्षा तिथि
    सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा 2025 15 फरवरी से शुरू होंगी और 18 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
    सीबीएसई बोर्ड 12वीं  की परीक्षा 2025 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जो कि 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी।
    ISC की  परीक्षाएं 2025 13 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल 2025 को समाप्त होंगी। 
    • सीबीएसई दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 18 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
    • सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जो कि 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी।
    • ISC की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी और 5 अप्रैल 2025 को समाप्त होंगी।
    • ICSE की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 27 मार्च, 2024 तक चलेंगी।
    • यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 12 मार्च ,2024 तक चलेंगी।
    • यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 24 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
    • बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 17 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी और 25 फरवरी, 2025 को समाप्त होगी।
    • बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए एग्जाम 1 फरवरी, 2025 से शुरू होंगे। परीक्षाएं 12 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
    • झारखंड बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 3 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
    • झारखंड बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 3 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
    • एमपी बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी, 2025 से लेकर 9 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। 

    ये है प्रतियोगी परीक्षाओं का शेड्यूल

    -एमपी लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी, 2025 को किया जाएगा।

    -इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 09 फरवरी, 2025 को किया जाएगा।

    -एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन- 4 से 25 फरवरी, 2025 तक किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: January Exam Calendar 2025: जेईई मेन से लेकर यूजीसी नेट तक नए साल में होंगी ये बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें डेट