Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करियर में सफलता पाने के लिए फॉलो करें और पैशन और सीखें नई स्किल

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Sun, 07 Feb 2021 06:49 AM (IST)

    सुबह-सुबह उठकर आपको कितनी बार बोझिल मन से महसूस हुआ कि आप जो भी काम कर रहे हैं या जिंदगी में जो भी कर रहे हैं उसमें उत्साह और चाह की कमी है? आप अपने इ ...और पढ़ें

    सुबह-सुबह उठकर आपको कितनी बार बोझिल मन से महसूस हुआ कि आप जो भी काम कर रहे हैं
    सुबह-सुबह उठकर आपको कितनी बार बोझिल मन से महसूस हुआ कि आप जो भी काम कर रहे हैं

    सुबह-सुबह उठकर आपको कितनी बार बोझिल मन से महसूस हुआ कि आप जो भी काम कर रहे हैं या जिंदगी में जो भी कर रहे हैं उसमें उत्साह और चाह की कमी है? आप अपने इस प्रोफेशनल और शैक्षिक दलदल से बाहर आ सकते हैं जहां आपको लगता है कि आप इस प्रोफेशन या पढ़ाई में आकर फंस गए हैं। आइए जानते हैं इस दलदल से बाहर निकलने के लिए आगे क्या करना चाहिए...

    अपर्नी जिंदगी में हम सच्चाई का सामना ऐसी स्थिति में करते हैं जहां अपने लक्ष्य तथा खुशी को पाने के लिए हमारे भीतर मोटिवेशन की कमी होती है। हालांकि यह कमी आमतौर पर शैक्षिक जीवन के विभिन्न चरणों में महसूस की जाने वाली एक सामान्य चिंता है। कुछ छात्र शिक्षा के दबाव से उबरने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ पढ़ाई में रुचि पैदा करने के लिए संघर्ष करते हैं। ऐसा इसलिए कि बहुत से छात्र समाज और अपने साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों की देखादेखी किसी प्रोफेशनल कोर्स का चयन कर लेते हैं और उन्हें बाद में एहसास होता है कि वे जो भी कर रहे हैं उसमें तो उनकी रुचि ही नहीं है। कुछ केस में क्लासरूम स्ट्रक्चर में मदद न मिलने से मोटिवेशन की कमी होती है, क्योंकि क्लास में टीचर छात्र की व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार उन पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते हैं। वहीं, कुछ केस में मोटिवेशन की कमी बिना ढंग की सोच और बिना किसी स्पष्ट दिशा के कारण भी होती है। कुल मिलाकर, चाहे किसी भी वजह से आपके अंदर मोटिवेशन की कमी हो, यहां कुछ तरीके बताये जा रहे हैं जिनसे आप खुद को फिर से री-डिस्कवर (खोज) कर सकते हैं और अपने करियर तथा जिंदगी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

    पहचानें अपना पैशन: आप चाहे जो भी पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन हमेशा एक ऐसा क्षेत्र होता है जिसमें आपकी गहरी रुचि होती है और जिसे आप मन से करना चाहते हैं। अगर आप इंजीनियरिंग कर रहे हैं तो उस कोर्स को चुनें, जो आपको रोमांचित करता हो। फिर उसी में एक्सपर्ट बनने की कोशिश करें। अगर आप कानून की पढ़ाई कर रहे हैं तो ऐसे क्षेत्र को खोजें, जिसमें आप गहराई से अध्ययन करना चाहते हैं। फिर इसमें अपना करियर बनायें। कई छात्र बिना किसी जोश या उत्साह के अपनी एकेडमिक रूटीन को करते रहते हैं। इसमें वे बहुत ही कम सीख पाते हैं, क्योंकि उनमें उत्साह की कमी होती है। यह जरूरी नहीं है कि आप जो पढ़ रहे हों, उसी में आपका पैशन हो। आपका पैशन आपकी पढ़ाई से परे भी हो सकता है। थियेटर, म्यूजिक या लेखन की तरह कोई ऐसा भी पैशन हो सकता है जो आपको रोमांचित करता हो। उस पैशन को फालो करने की ओर ध्यान दें। अपने दिमाग को उसके लिए तैयार करें और फिर पूरे मन से उसे करने की कोशिश करें। अगर आपमें पैशन है तो हर दिन उठकर कुछ न कुछ करेंगे और हमेशा आप उस फील्ड में कुछ करने, आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होते रहेंगे। अपना सच्चा पैशन चुनने से आपको एक नई राह मिलेगी। इससे आपकी अंतरात्मा भी संतुष्ट रहेगी। यह विश्वास रखें कि अपने पैशन को पहचानने में कभी भी कोई देर नहीं होती है। स्टीव जॉब्स ने एक बार कहा था कि पैशन वाले व्यक्ति दुनिया को बदल सकते हैं और यह बात पूरी तरह से सही भी है।

    नंबर के लिए न पढ़ें: शैक्षणिक शिक्षा अक्सर सुस्त और नीरस हो सकती है, खासकर तब, जब आपके टीचर इसे और अधिक आकर्षक तथा दिलचस्प बनाने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं करते हैं। हालांकि आपको खुद को कक्षा में होने वाली पढ़ाई या कोर्स तक ही सीमित नहीं कर लेना चाहिए। शिक्षा कोई खत्म होने वाला विषय नहीं है। आप इसकी गहराई में जितना उतरेंगे, उतनी ही आपको नई चीजें मिलेंगी। दुर्भाग्य से आज हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी है जिसमें छात्रों को नंबर लाने पर ज्यादा फोकस कराया जाता है। अगर आप एक छात्र हैं और आपमें मोटिवेशन की कमी है तो आपको इस नंबर लाने वाले च्सिंगल-माइंडेड फोकसज् से बाहर निकलने की जरूरत है। इससे आगे बढ़ते हुए आपको शिक्षा के विस्तृत पहलुओं को सीखने की जरूरत है। आप अपने विषय और रुचि से संबंधित अलग-अलग लेखकों वाली किताबों को पढ़ें और जब तक आपको कोई नैरेटिव न मिल जाए, तब तक पढ़ते रहें। इससे आपको चीजें अच्छी तरह से समझ में आएंगी।

    खबरें और भी

    रहें मोटिवेटेड लोगों के साथ: कहा जाता है संगत से सफलता निश्चित होती है। इसलिए जैसी संगत रहेगी, वैसा ही फल भी मिलेगा। इसके लिए जरूरी है कि आपके चारों ओर ऐसे लोग हों जो अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित हों। इससे आपको फोकस रहने या चलते रहने में मदद मिलती है। वहीं, जो लोग अपने फिटनेस गोल को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वे खुद को प्रेरित करने के लिए पैदल चलने वाले या जिम वाले दोस्तों की संगत कर सकते हैं। छात्रों को ऐसे साथी या दोस्त के साथ रहना चाहिए जो उन्हें मोटिवेटेड रख सकें और उन्हें अपनी रुचि पहचानने के लिए प्रेरित कर सकें। उन लोगों के साथ दोस्ती करें, जिनमें आपके जैसा पैशन हो, ऐसे लोगों के साथ नियमित संपर्क में रहें, जो आपकी कमियों को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। अगर आप निराश और हताश लोगों के साथ रह रहे हैं, तो जितने वक्त तक आप उनके साथ रहेंगे, उतना ही आपका आत्मविश्वास खुद ब खुद नीचे गिरता जायेगा।

    सीखें नई स्किल: प्रेरित बने रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि आप नई स्किल सीखते रहें। हालांकि हमेशा विशेषज्ञता को महत्व दिया जाता है। लेकिन आज के समय में जॉब मार्केट में कई स्किल वाले (मल्टी-स्किल) लोगों की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि सभी डिसिप्लिन के छात्र कुछ जरूरी स्किल सीखें, जिसमें विशेष रूप से डिजिटल स्किल शामिल हो। डिजिटल स्किल आज के समय में बहुत ज्यादा डिमांड में है। अतिरिक्त स्किल न केवल आपके बायोडाटा को रोचक बनाती है, बल्कि इससे आप इंडस्ट्री के लिए बेहतर साबित होते हैं। इसके अलावा, चाहे आपका जो भी प्रोफेशन हो, मल्टी-डाइमेंशनल स्किल की कीमत हर एक सेक्टर में है। इसलिए अगर आपकी रोज की एकेडमिक रूटीन मोटिवेटेड नहीं है तो आप उन ऑनलाइन कोर्स और स्किल को खोजें, जिसमें आप आगे बढ़ सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन स्किल सीखें, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर सीखें, खुद को प्रेजेंटेशन स्किल का एक्सपर्ट बनाएं। कोई डिजिटल बिजनेस स्किल कोर्स करने का भी मन बनायें जो उद्यमशीलता की क्षमता को बढ़ाने में आपकी मदद करे। अगर आप सॉफ्ट स्किल में रुचि रखते हैं, तो संगीत, डांस, पेंटिंग आदि सीख सकते हैं। कम्युनिकेशन स्किल भी सीखें। नई स्किल सीखने से दिमाग तेज होने के साथ-साथ हर समय सक्रिय और सतर्क रहता है।

    ला सकते हैं अपनी जिंदगी में जादू:अक्सर जब हम निराश होते हैं, तो कोई मजेदार वाकया और संघर्ष या सफलता की कहानी हमें तरोताजा करती है। हमें फिर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसलिए अगर आप में मोटिवेशन की कमी है तो आप ऐसे महान लोगों की जीवनियां पढ़ें जो अपने जीवन में विभिन्न कठिनाइयों के बाद भी सफलता का परचम लहरा सके। जिंदगी के लिए मोटिवेशन एक खाद्य पदार्थ की तरह है। इसलिए सदा सकारात्मक सोच रखें और अपने लक्ष्य व पैशन के की दिशा में काम करें। फिर आप देखेंगे कि आपकी जिंदगी में कैसे

    जादू होता है।

    डॉ. विवेक बिंद्रा

    मोटिवेशनल स्पीकर एवं

    सीईओ, बड़ा बिजनेस