GATE 2027: गेट एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई नहीं तो लगेगी लेट फीस
गेट 2027 फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर (बिना लेट फीस) निर्धारित है। अभी तक फॉर्म न भर पाने ...और पढ़ें

GATE 2027 के लिए तुरंत कर लें आवेदन।
HighLights
बिना लेट फीस आज है गेट 2027 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट।
बिना देरी करते हुए तुरंत कर लें अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2027) के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी छात्र इस एग्जाम में भाग लेना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं कर सके हैं वे तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद आवेदन करने पर छात्रों को लेट फीस का भुगतान करना होगा।
इन डेट्स में कर पाएंगे फॉर्म में सुधार
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) की ओर से एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक के लिए ओपन की जाएगी। जिन भी छात्रों से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है वे इन डेट्स के अंतर्गत सुधार कर सकते हैं।
स्वयं घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई
इस एग्जाम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स स्वयं ही घर बैठे मोबाइल/ डेस्कटॉप/ लैपटॉप द्वारा फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रहीं हैं।
- गेट एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर "एप्लीकेशन पोर्टल" पर क्लिक करना है।
- इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन के लिए डिजीलॉकर अकाउंट जरूरी नहीं
GATE के उम्मीदवार बिना वेरिफाई हुए डिजीलॉकर अकाउंट के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं। वे एप्लीकेशन भरते समय डिफाल्ट ID प्रूफ चुन सकते हैं। हालांकि, रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा खत्म होने के बाद, इन उम्मीदवारों के एप्लीकेशन की जरूरी डॉक्युमेंट्स के लिए जांच की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
रेगुलर पीरियड (बिना लेट फीस) में अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 2000 और एक्सटेंडेंड पीरियड (लेट फीस के साथ) में 2500 का रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को रेगुलर तिथियों में 1000 रुपये और एक्सटेंडेड तिथियों में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
