Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gate Admit Card 2025 OUT: गेट एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक gate2025.iitr.ac.in पर एक्टिव, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 12:32 PM (IST)

    आईआईटी रुड़की की ओर से गेट 2025 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 7 जनवरी 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अ ...और पढ़ें

    Gate Admit Card 2025 आज हुए जारी। यहां से करें डाउनलोड।
    Gate Admit Card 2025 आज हुए जारी। यहां से करें डाउनलोड।

    HighLights

    1. गेट एडमिट कार्ड 2025 जारी।
    2. ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर लिंक हुआ एक्टिव।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2025) में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए का आज यानी 7 जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई थी। प्रवेश पत्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। अब प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    कब होगी परीक्षा

    गेट 2025 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1, 2, 15 एवं 16 फरवरी 2025 को करवाया जाएगा। विषयवार डेट एवं शिफ्ट की पूरी जानकारी पूरी डिटेल नीचे टेबल से देख सकते हैं।

    एग्जाम डेट विषय (शिफ्ट 1) विषय (शिफ्ट 2)
    1 फरवरी 2025 CS1, AG, MA CS2, NM, MT, TF, IN
    2 फरवरी 2025 ME, PE, AR EE
    15 फरवरी 2025 CY, AE, DA, ES, PI EC, GE, XH, BM, EY
    16 फरवरी 2025 CE1, GG, CH, PH, BT CE2, ST, XE, XL, MN

     शिफ्ट टाइमिंग

    उम्मीदवारों को बता दें कि पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक आयोजित की जाएगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक करवाया जायेगा।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • गेट 2025 एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर विजिट करना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    Gate Admit Card 2025 डायरेक्ट लिंक

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके। एडमिट कार्ड एवं आईडी कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि गेट 2025 के लिए 28 अगस्त 2024 से 11 अक्टूबर 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट एवं सुपरिटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां दिए लिंक से करें अप्लाई